पहचान बदलकर विधवा का किया यौन शोषण, चप्पलों से हुई पिटाई
- 'मोनू' बताकर विधवा को दिया शादी का झांसा, एक बार गर्भपात भी कराया
- पहले से शादीशुदा था युवक, पोल खुली तो विधवा ने की चप्पल से पिटाई
- मामले को लेकर गरमाई स्थानीय सियासत, 'लव जेहाद' के खिलाफ हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के आगरा में नाई की मंडी इलाके के मुवीनुद्दीन पर आरोप है कि उसने जगदीशपुरा क्षेत्र की दूसरे समुदाय की विधवा महिला का यौन शोषण किया। उसने अपना धर्म छुपाते हुए अपना नाम मोनू बताया। शादीशुदा होते हुए खुद को अविवाहित बताता रहा। बात का खुलासा होने पर महिला ने लोगों की मदद से उसे पकड़ा और फिर बीच सड़क पर चप्पलों से उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब बीजेपी और बजरंगदल के लोगों को इस बात की भनक लगी। बीजेपी और बजरंगदल ने मामले को लव जेहाद से जोड़कर जगदीश पुरा थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी संजना (परिवर्तित नाम) के पति की मौत हो चुकी है। उसकी दो बेटियां हैं। संजना सितंबर 2014 में शाहगंज स्थित एक अस्पताल में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थी। अस्पताल के कंपाउंडर मुवीनुद्दीन से उसकी दोस्ती हो गई। उसने खुद की गलत पहचान बताई और अपनी नाम मोनू बताया। आरोप है कि उसने विधवा को शादी का झांसा दिया।
स्थानीय सियासत गरमाई, मामले को 'लव जिहाद' से जोड़ा
बात आगे बढ़ी और विधवा के घर आरोपी आने-जाने लगा। आरोपी ने विधावा की बेटियों को भी अपनाने की बात कही। पीड़ता के मुताबिक 12 मई 2015 को उसकी नौकरी भी छुड़वा दी। इसके बाद आरोपी ने उसकी जमा पूंजी के तकरीबन दो लाख रुपए भी ले लिए। दिसंबर 2015 में वह गर्भवती हो गई। पीड़िता के मुताबिक जब इसकी भनक मोनू को हुई तो उसने खाने में दवाई मिलाकर खिला दीं। इससे उसका गर्भपात हो गया। जनवरी में उसे पता चला कि मोनू पहले से शादीशुदा है।
उधर, मोनू के प्रेम संबंधों की भनक उसकी पत्नी को भी हो गई। वह सरकारी टीचर है। मोनू से उसकी शादी को सात साल हो चुके हैं। गुरुवार को वह संजना के घर पहुंच गई। फिर बहाने से मोनू को भी घर बुला लिया। आरोप है कि मोनू संजना की पिटाई करने लगा। हंगामा देख उसकी पत्नी बेहोश हो गई। वहां भीड़ जमा हो गई।
बाद में संजना ने लोगों की मदद से मोनू को दबोचा और जमकर चप्पलों से पिटाई कर उसे आवास विकास कॉलोनी चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।
मामले की भनक लगने पर बीजेपी नेत्री पायल सिंह और बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंच गए। मोनू की पत्नी के घरवाले भी आ गए। इस पर पुलिस उसे थाना पर ले आई। बाद में सीओ लोहामंडी राजेंद्र यादव आ गए। भाजपाइयों और बजरंगियों ने थाना जगदीशपुरा पर हंगामा किया। पायल सिंह का कहना है कि लड़कियों को आए दिन लव जेहाद का शिकार बनाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।