फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Man held for uploading ex girlfriend's videos on porn site

पोर्न साइट पर डाला पूर्व प्रेमिका का वीडियो, पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रेमी

Sun, 03 Jul 2016 10:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 03 Jul 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
Man held for uploading ex girlfriend's videos on porn site
- फोटो : demo

उन दिनों इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान वे दोनों कॉलेज में मिले तो धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ती गईं। पहले दोस्ती हुई, फिर इश्क परवान चढ़ा, बात शादी तक पहुंच गई। लड़के की खुशियों का ठिकाना नहीं था, वो मोहब्बत के मखमली अहसासों में कुलाचे मार रहा था। लड़की के सिर भी इश्क की खुमारी पूरे जोर पर थी। मोहब्बत के सुरूर में दोनों अंतरंग हो गए।

विज्ञापन


फिर अचानक लड़की ने शादी से इन्कार कर दिया और किसी और के साथ घर बसा लिया। उसके बाद लड़के के दिल में इंतकाम की आग ऐसी भड़की कि पूर्व प्रेंमिका के साथ बिताए निजी पलों के वीडियों को पोर्न साइट पर डाल दिया।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बेहद चौंकाने वाला मामला हैदराबाद के साइबराबाद का है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे 27 वर्षाय बी. रूपेश को पूर्व प्रेमिका के वीडियो अश्लील वेबसाइट पर अपलोड के बाद गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले किया सबकुछ, फिर शादी से इन्कार

Man held for uploading ex girlfriend's videos on porn site
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने न सिर्फ पोर्न साइट पर प्रेमिका के वीडियो डाले, बल्कि उसके घरवालों को भी वीडियो की सीडी भेज दीं। पुलिस की मानें तो ऐसा आरोपी ने घरवालों की नजरों में प्रेमिका की छवि खराब करने के लिए किया।

आरोपी की इस हरकत पर लड़की के घरवालों ने खाकी का दरवाजा खटखटाया और शिकायत की। पुलिस की शी टीम ने देर न करते हुए आरोपी को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से अपनी पूर्व प्रेमिका को धमकियां और मानसिक यातना दे रहा था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी और उसकी पूर्व प्रेमिका दोनों मूल रूप से गुंटूर जिले के ताडापल्ली के रहने वाले हैं। दोनों क्लासमेट थे और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। दोनों में प्यार हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन बाद में लड़की ने रूपेश के व्यवहार को देखते हुए उससे रिश्ता खत्म कर दिया। 

पुलिस ने वीडियो बरामद कर किए डिलीट

Man held for uploading ex girlfriend's videos on porn site

लड़की ने एक सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करने लगी और किसी और लड़के से शादी कर ली। अपने प्रेमिका को दूसरे की बाहों में देख आरोपी ईष्या और जलन के समंदर में डूब गया और बदला लेने की ठान ली।

आरोपी ने आए दिन पूर्व प्रेमिका को धमकियां देना शुरू कर दिया और आखिर में उसके साथ बिताए निजी पलों के वीडियो को अश्लील साइट पर डाल दिया। 

पुलिस के मुताबिक पोर्न साइट पर डाले गए लड़की के वीडियो को डिलीट कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज तक जमानत पर रिहा किया। पुलिस की मानें तो आरोपी अयप्पा नगर सोसायटी में कार वॉशिंग सेंटर चलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed