{"_id":"582460a04f1c1b067fb3a2b9","slug":"man-commits-suicide-in-police-station-in-mumbai-s-ambernath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में गिरफ्तार शख्स ने पुलिस स्टेशन में ही लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के आरोप में गिरफ्तार शख्स ने पुलिस स्टेशन में ही लगा ली फांसी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 10 Nov 2016 05:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
मुंबई के अंबरनाथ पुलिस स्टेशन में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने उसे हाल ही में चेन स्नेचिंग व चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आत्महत्या करने वाले युवक का नाम शुभम जेसवार है और उसे दोस्त सचिन मस्के के साथ 5 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद बदनामी से परेशान होकर शुभम ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
मुंबई मिरर की खबर के अनुसार शुभम शनिवार को सुबह करीब 11 बजे नहाने के लिए गया था। काफी देर तक उसके बाथरूम से बाहर ने आने के बाद जब पुलिसकर्मियों ने गेट तोड़ा तो उन्होंने उसे वहां लटका हुआ पाया। शुभम ने हाथ से बनाई हुई रस्सी को शॉवर से बांधकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
Trending Videos
शराब के नशे में रहता था शुभम
शुभम के इस खौफनाक कदम पर परिजनों ने शक जाहिर किया है और मामले की गंभीर जांच कराने की मांग की है। शुभम के जीजा सुरेंद्र ने पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठाया है। सुरेंद्र ने कहा कि माना कि वह अपनी गिरफ्तारी से परेशान था, लेकिन शुभम इस तरह के कदम उठाने वालों में से नहीं था। सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि अगर शुभम आत्महत्या करने के लिए कंबल की रस्सी बना रहा था तो इसकी भनक पुलिस स्टॉफ को क्यों नहीं लगी।
हालांकि पुलिस ने सुरेंद्र के आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा कि शुभम कारोबार में बर्बाद होने के चलते मानसिक तौर पर परेशान था। खबरों के अनुसार शुभम अक्सर नशे की हालत में रहता था और वह घर वालों से भी झगड़ा करता था। इतना ही नहीं वह गैर-कानूनी धंधा करने वाले लोगों के नजदीक आ गया था। परिवार वालों से रोज झगड़ा होने के बाद उसने घर आना भी बंद कर दिया था।