फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man brutality injured by his elder brother in Madhaya Pradesh

छोटे भाई के शरीर में घुसाए तीर, 155 मील तक तड़प कर पहुंचा अस्पताल

Mon, 23 Jan 2017 05:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Jan 2017 05:49 PM IST
man brutality injured by his elder brother in Madhaya Pradesh
तीर से घायल हुआ पीड़ित

जायदाद को लेकर एक भाई अपने ही भाई के खून का प्यासा हो गया। ऐसी वारदात को अंजाम दिया कि सोच कर रोंगटे खड़े हो जाए। वारदात मध्य प्रदेश के अलीराजपुर की है। पुलिस के मुताबिक बडे़ भाई टाला ने जमीन पर अधिकार जमाने के लिए छोटे भाई मनसिया मराई पर जानलेवा हमला किया। उसने छोटे भाई  के सीने, पेट और हाथ में एक के बाद एक तीन तीर भेद दिए।



खून से लथपथ मराई अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागा। अस्पताल की तलाश में उसने करीब 155 मीलों का सफर एक ऑटो से तय किया। 

दरअसल, जमीन को लेकर दोनों भाइयों में काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। लेकिन इस विवाद ने इस खूनी दंगल का रूप ले लिया। इसके बाद घायल हुआ मराई नजदीक के अस्पताल में जहां से उसे एम्बुलेंस की मदद से बड़े अस्पताल में भेजा गया।

परिजनों ने नहीं निकाले शरीर से तीर

man brutality injured by his elder brother in Madhaya Pradesh

डॉक्टरों ने बताया कि एक तीर मराई के पेट की आतंड़ियों में घुस गया था, जबकि चेस्ट में लगा हुआ तीर लगभग दिल के पास पहुंच गया था। डॉक्टरों ने यह भी बताया कि परिजनों ने यह अच्छा किया कि मराई के शरीर से तीर नहीं निकाले। अगर ऐसा करते तो उसकी आंतड़ियों में कई गंभीर चोटें आ सकती थी।  

हालांकि मराई को इस हालत को देखकर अस्पताल कर हर अधिकारी और डॉक्टर दंग रह गए थे। डॉक्टरों ने बताया कि एक तीर मराई के पेट की आतंड़ियों में घुस गया था, जबकि चेस्ट में लगा हुआ तीर लगभग दिल के पास पहुंच गया था। 

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed