13 साल की बेटी से करा रही थी जिस्मफरोशी, बीवी का सिर कर दिया धड़ से अलग
- रोंगटे खड़े करने वाली वारदात, पति ने पत्नि का सिर धड़ से अलग किया
- पत्नि ने 13 वर्षीय बेटी को भी उतारा जिस्मफरोशी के धंधे में
- मना करने पर पत्नि नहीं मानी तो पति के सिर पर हुआ खून सवार
- 'बेटी की आबरू बचाने की खातिर दिया वारदात को अंजाम'-आरोपी
विस्तार
महिला की हत्या की खबर लगते ही जब पुलिस दबिश देने गई तो मृतका की लाश नग्न अवस्था में पड़ी थी।
पुलिस की मानें तो आरोपी का नाम तेजपाल सिंह है। तेजपाल ने अपनी बीवी की हत्या करने के लिए अपने दो भतीजों की मदद ली। तेजपाल ने अनीता अलियास सरिता से सत्रह साल पहले शादी की थी।
पुलिस के मुताबिक बिहार के छोटे से कस्बे से जब सरिता दिल्ली आकर रहने लगी तो वो शहर की चकाचौंध से काफी प्रभावित हुई। सरिता की ख्वाहिशें आसमान छूती गईं और उसका पति तेजपाल, जो कि एक दिहाड़ी मजदूर है और बहुत कम पहगार पाता है, वो उसकी जरूरतें पूरी करने में नाकाम साबित हुआ।
डेक्कन कॉनिकल की खबर के मुताबिक सरिता ने पैसा कमाने का गलता रास्ता अख्तियार कर लिया। सरिता जिस्मफरोशी की धंधा करने लगी।
'कोई लाश की शिनाख्त न कर सके इसलिए निकाल दिए सारे कपड़े'
सरिता का गलत धंधा तेजपाल के गले की हड्डी बन गया था, इसलिए दोनों में अक्सर झगड़ा होने लगा। तेजपाल के लाख समझाने पर भी सरिता ने देहव्यापार नहीं छोड़ा।
जब तेजपाल को पता चला कि उसकी बीवी अब उसकी मासूम बेटी को भी इसी धंधे में झोंक रही है तो उसने सरिता की हत्या करने की ठान ली।
तेजपाल ने अपने दो भतीजों की मदद से सरिता का सिर धड़ से अलग कर उसे मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश से कपड़े निकाल दिए। पुलिस के मुताबिक उसने ऐसा इसलिए किया ताकि कोई सरिता की लाश की शिनाख्त न कर सके। लेकिन तेजपाल ने सरिता की लाश के पास मोबाइल फोन छोड़ दिया जो पुलिस के लिए इस मामले का सबसे अहम सुराग साबित हुआ।
पुलिस की मानें तो अभी तक मृतका का सिर बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आगे की जांच कर रही और मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।