{"_id":"58ea077a4f1c1b9d285b4616","slug":"man-behaeded-his-mother-in-temple-in-whorship-of-goddess-kali-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधविश्वास में डूबे बेटे ने मां की मंदिर में दी बलि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंधविश्वास में डूबे बेटे ने मां की मंदिर में दी बलि
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Sun, 09 Apr 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के पुरूलिया से दिल को दहला देने वाली वारदात आई है। यहां अंधविश्वास में डूबे एक बेटे ने अपनी मां की मंदिर ले जाकर बलि चढ़ा दी। पुलिस ने बताया कि इस आरोप में नारायण महतो (35) को गिरफ्तार किया गया है, जिसने कथित तौर पर ब्लेड से अपनी मां का सिर काट डाला।
विज्ञापन
मां की क्रूरता से हत्या करने के बार नारायण भाई के पास पहुंचा और कहा कि मां ने मां काली को अपनी आहूती दे दी है। भाई को शक हुआ उसने घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस को खबर दी। पुलिस ने जांच में जुट गई और नारायण से सख्ती पर पूछे जाने के बाद उसने हत्या को अंजाम देने की बात कबूल ली।
विज्ञापन
पूछताछ में नारायण ने चौंका देने वाला खुलासा किया। उसके मुताबिक मां काली उसके सपने में आई थी और उसकी मां की बलि मांगी थी। काली मां को आदेशा मानकर बेटा मां को धोखे से मंदिर ले गया और वहां उसका कत्ल कर दिया।
विज्ञापन