{"_id":"57e229644f1c1bff44a83233","slug":"man-beats-her-wife-because-she-was-not-getting-physical-with-two-other-strangers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने के इनकार पर पति ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने के इनकार पर पति ने पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के साथ आए दो अंजान युवकों से शारीरिक संबंध बनाने का विरोध करने पर विवाहिता की पिटाई के साथ जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के मायके वाले ससुराल पहुंचे और उसे साथ ले गए। इस बीच कोतवाली पुलिस के एएसपी के आदेश पर पति व दो अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ व मारीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है और वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। 15 सितंबर को आरोपी पति दो अंजान युवकों के साथ नशे की हालत में घर आया और विवाहिता से बहस करने लगा। इस बीच उसने विवाहिता पर दोनों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला।
विज्ञापन
पति विरोध करने पर उसकी पिटाई करने लगा, लेकिन शोर सुनते ही पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और उसे बचा लिया। दूसरे दिन विवाहिता ने मायके वालों को फोन किया और सारी घटना की जानकारी दी। पति के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन