फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man beaten to death for love affair in basti uttar pradesh

साली से प्रेम प्रसंग चला रहे युवक को पीटा, हुई मौत

Mon, 09 May 2016 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परशुरामपुर (बस्ती)
ब्यूरो/अमर उजाला, परशुरामपुर (बस्ती) Updated Mon, 09 May 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
man beaten to death for love affair in basti uttar pradesh

यूपी में बस्ती जिले के परशुरामपुर सेवरा पट्टी गांव में आशनाई के चक्कर में हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। युवक की भाभी की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सेवरा पट्टी गांव के झगरू की शादी थाना क्षेत्र के ही एक गांव में हुई है। उसकी साली कुछ समय पहले बहन के साथ रहने आई थी। इसी दौरान गांव के कन्हैया से उसके प्रेम संबंध हो गए। इस बात की जानकारी झगरू और युवती के पिता को हुई। जिससे शनिवार शाम युवती के पिता सेवरा पट्टी आए और युवक को बातचीत के लिए बुलाया।
विज्ञापन


काफी देर बातचीत के बाद दोनों पक्ष खफा हो गए और मारपीट करने लगे। बताया जा रहा है कि युवती के पिता ने कन्हैया पर ईंट से हमला कर दिया। गर्दन पर ईंट लगने से कन्हैया बेसुध हो गया। लोग आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल फैजाबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में सन्नाटा है। सीओ कृष्ण मुरारी ने भी घटनास्थल पर जाकर पूछताछ की। थानाध्यक्ष निर्भय नरायन सिंह ने बताया कि युवती के पिता और झगरू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं एक दूसरी घटना में देवरिया जिले में हुए खूनी संघर्ष में एक मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए।

दो पक्षों की मारपीट में 10 घायल, युवक की मौत

man beaten to death for love affair in basti uttar pradesh

वहीं एक दूसरी घटना में देवरिया जिले के बरहज/भलुअनी थाने से चंद कदम दूर स्थित तरकुलहां गांव में रविवार सुबह जमीन के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से चली लाठियों में हरेंद्र नामक युवक की मौत हो गई। जबकि दस अन्य लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव है जिससे कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है।

भलुअनी के तरकुलहां में मल्लू यादव और शंकर यादव के बीच कई साल से जमीन का विवाद चल रहा है। एक पक्ष के लोगों ने कुछ जमीन दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। खरीददार ने रविवार सुबह करीब नौ बजे राजस्वकर्मियों को बुलाकर पैमाइश कराई। कुछ ही देर बाद दोनों पक्ष के लोग उस जमीन पर एकत्र हो गए और विवाद शुरू हो गया।

बाद में दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर ईंट, पत्थर और लाठियों से हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष से मल्लू (50), हरेंद्र यादव (25), नंद किशोर (45), अरविंद (24), विजय (20), नीरज (17), और दूसरे पक्ष के शंकर यादव (60), हरेराम, नंदलाल व भूअर व  सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। कुछ घायलों को गंभीर हालत में देवरिया भेजा गया। जहां हरेंद्र की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद गांव में पुलिस पहुंची, लेकिन सभी पुरुष घर छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed