फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man axed and shot dead in kannauj

जघन्य हत्या: पहले फरसा और कुल्हाड़ी से काटा, फिर मारी गोली

Mon, 23 May 2016 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमोलर (कन्नौज)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमोलर (कन्नौज) Updated Mon, 23 May 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
man axed and shot dead in kannauj

उत्तर प्रदेश में कन्नौज के अमोलर में कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में एक शख्स को दौड़ा-दौड़ाकर फरसे और कुल्हाड़ी से काटकर लहूलुहान किया। घायल शख्स कुछ देर से दम दोड़ता इससे पहले हमला वरों ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


पीड़ित के 11 वर्षीय पुत्र ने मक्के के खेत में छुपकर जान बचाई। ग्रामीणों को आता देख हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। युवक के चचेरे भाई ने महिला समेत सात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात रविवार सुबह तालग्राम थाने के गढ़िया तकरहनी गांव में हुई।

'....हत्या का बदला ले लिया'

man axed and shot dead in kannauj

गढ़िया तकरहनी गांव के राघवेंद्र (35) पुत्र गजेंद्र सिंह अपने पुत्र ओम के साथ रविवार सुबह साझीदार गिरीश चंद्र के बुलावे पर खेत की ओर जा रहे थे। आरोप है कि तभी पुरानी रंजिश में गांव के गजेंद्र सिंह व उसके पुत्रों समेत कई अन्य लोगों ने हाते के पास उन्हें घेर लिया। राघवेंद्र की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी।

पिता को बचाने दौड़े ओम पर भी हमले का प्रयास किया। ओम ने खेत में घुसकर जान बचाई। ओम ने बताया कि हमलावरों ने जान बचाकर भाग रहे पिता कुल्हाड़ी और फरसा मारकर गिरा दिया। मरणासन्न राघवेंद्र की सांस चलती देख तमंचे से गोली मार दी।

फायर की आवाज सुन ग्रामीण दौड़ पड़े तो हमलावर फायरिंग करते हुए मोतीपुरवा की ओर भाग निकले। सूचना पाकर थानाध्यक्ष तालग्राम मोहम्मद अनवर अहमद गांव पहुंचे। पुलिस ने आरोपी कुसुमलता को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एसपी दिनेश कुमार पी, एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य, सीओ अमरीश कुमार भदौरिया व कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा।

चचेरे भाई सत्येंद्र सिंह ने गांव के गजेंद्र सिंह, संजय सिंह, रजनू, इकबाल बहादुर, अशोक, गोपू उर्फ बीनू, कुसुमला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि थानाध्यक्ष को हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है।

वहीं हत्यारोपी के भाई की पत्नी कुसुमलता ने कहा है उन्होंने अपने पति बीनू की हत्या का बदला ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed