{"_id":"5ba7ef69867a557f373dbe80","slug":"man-attacked-on-five-people-with-knife-one-dead-during-immersion-of-lord-ganesha-in-surat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश मूर्ति विसर्जन के जुलूस में फंसे व्यक्ति ने पांच को मारा चाकू, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गणेश मूर्ति विसर्जन के जुलूस में फंसे व्यक्ति ने पांच को मारा चाकू, एक की मौत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में भगवान गणेश मूर्ति विसर्जन के जुलूस में रविवार को फंसे एक व्यक्ति ने लोगों से झगड़ा किया और फिर पांच लोगों को चाकू मार दिया जिनमें से एक की मौत हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सूरत के पास सयान नगर की है, जहां कार चालक चैतन्य रावल जुलूस की वजह से अपनी कार नहीं चला पा रहा था। जुलूस में शामिल लोगों से उसकी बहस हो गई। मामला बढ़ गया और उसने पांच लोगों को चाकू घोंप दिया, जिनमें से धवल पटेल की मौत हो गई।
पुलिस महानिरीक्षक (सूरत रेंज) राजकुमार पांडियन ने बताया कि पुलिस ने रावल को घटनास्थल से पकड़ लिया और सयान थाने लेकर गई, लेकिन भीड़ थाने के बाहर जमा होकर मांग करने लगी कि आरोपी को उसके हवाले किया जाए। हमने भीड़ को तितर बितर किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चार घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि भीड़ ने रावल की कार को आग लगा दी और पुलिस कर्मियों पर पथराव किया।
पुलिस ने बताया कि आणंद जिले के पीपली गांव में दो समुदायों के बीच विवाद के बाद पथराव हो गया। भगवान गणेश की मूर्ति ले जा रहे स्थानीय लोगों ने एक धार्मिक स्थल के बाहर कथित रूप से पटाखे छोड़े जिसके बाद झगड़ा हो गया। अधिकारी ने बताया कि पथराव करीब 15 मिनट तक चला लेकिन इसमें कोई जख्मी नहीं हुआ। अहमदाबाद शहर में भी मामूली झगड़ा हुआ। (इनपुटः भाषा)