फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man arrested for forcing air hostess to take selfie

एअर होस्टेस की खूबसूरती पर मरा गुजराती, सेल्फी लेने में हुआ गिरफ्तार

Tue, 28 Jun 2016 04:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 28 Jun 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
man arrested for forcing air hostess to take selfie
प्रतीकात्मक तस्वीर

गुजरात के एक शख्स को एअर होस्टेस की खूबसूरती पर लार टपकाना भारी पड़ गया। शख्स को एअर होस्टेस की मर्जी के बिना सेल्फी लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए शख्स पर आरोप है कि उसने चलते विमान में एअर होस्टेस से छेड़छाड़ की और उसकी मर्जी के बिना उसके साथ सेल्फी ली।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आरोपी शख्स मोहम्मद अबुबकर (29) ने विमान के नियमों का उल्लंघन कर शौचालय में सिगरेट भी है। मामला दमन से मुंबई आ रही फ्लाइट का है। फ्लाइट जैसे मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर उतरी अबुबकर को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

हाथ पकड़कर बोला, 'चलो न यार सेल्फी लेते हैं'

man arrested for forcing air hostess to take selfie

पीड़ित एअर होस्टेस ने पुलिस को बताया कि वह बोर्ड से गुजर रही थी तभी आरोपी ने उसका हा‌‌थ पकड़ा लिया। हाथ पकड़कर अबुबकर बोला, चलो न यार, एक सेल्फी लेते हैं।' इस पर उसने इसका विरोध किया लेकिन वह नहीं माना और लगातार उसके शरीर को छूता रहा।

इतना ही नहीं जब वह उससे पीछा छुड़ाकर अपनी केबिन में जाने लगी तो वहां भी वह पहुंच गया। पीड़िता ने बताया कि इससे पहले उसे लगा कि उसका कोई पीछा कर रहा है और उसने जब पीछे मुड़कर देखा तो पाया कि उसके पीछे अबुबकर खड़ा है। इसके बाद अबुबकर ने उसे अपनी बाहों में जकड़ लिया और जबरन सेल्फी ली।

इसके बाद वह लगातार वह उससे छेड़छाड़ करता रहा। एअर होस्टेस ने बताया कि इस पर वह चिल्लाई और लोगों को आवाज भी लगाई जिसे विमान में बैठे हुए लोगों ने सुना। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी अबुबकर सऊदी अरब में किसी होटल में नौकरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed