फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man accused of raping his teenage daughter killed wife outside sessions court at Dibrugarh

जमानत पर बाहर आए बलात्कारी पति ने पत्नी का काटा गला, 9 महीने से जेल में था बंद

Sat, 16 Jun 2018 10:18 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 16 Jun 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
man accused of raping his teenage daughter killed wife outside sessions court at Dibrugarh
सांकेतिक तस्वीर

आसाम के डिब्रूगढ़ में एक शख्स पर अपनी टीनएज बेटी का बलात्कार करने का आरोप लगा है। मामले में जमानत मिलने के बाद शख्स ने सत्र अदालत परिसर के बाहर अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। शख्स का नाम पूर्णा नाहर डेका है। उसने जिला सत्र अदालत के बाहर अपनी पत्नी ऋतु पर धारदार चाकू से हमला किया। वह अपने पति के खिलाफ बयान देने के लिए आई थी।

विज्ञापन


डिब्रूगढ़ पुलिस थाने के थानाप्रभारी सिद्धेश्वर बोरा ने कहा, '35 साल का आरोपी डेका जमानत पर बाहर था। उसने चाकू से अपनी पत्नी का कला काट दिया। ऋतु के गले से बहुत ज्यादा खून निकल रहा था। उसे आसाम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार करीब 11 महीने पहले डेका की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ 13 साल की बेटी का बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया था।'
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पेशे से बढ़ई डेका को गांववालों और पत्नी की शिकायत के बाद इस साल अगस्त में गिरफ्तार किया गया था। उसकी पत्नी ने कथित तौर पर गांववालों को यह बताया था कि वह पिछले कुछ समय से बेटी का यौन शोषण कर रहा है। जोड़े के तीन बच्चे हैं। दोनों ही बलात्कार पीड़िता से छोटे हैं। शिकायत और जांच के आधार पर जेपोर के नहारकाटिया के नागरिक डेका को आरोपी पाया गया और वह 9 महीनों से जेल में था। वह किसी तरह 6 जून को अपनी जमानत कराने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांववालों के विरोध के डर से घर जाने की बजाए डेका डिब्रूगढ़ के होटल में रुका। बोरा ने कहा, शुक्रवार को डेका की पत्नी को जज के सामने पति के खिलाफ बलात्कार मामले में बयान देने थे। दोनों अलग-अलग अदालत पहुंचे। लेकिन इससे पहले की सुनवाई शुरू होती डेका ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।


स्थानीय मीडिया से बातचीत करते हुए शुक्रवार को डेका ने बेटी का बलात्कार करने की बात से इंकार किया। उसने कहा कि वह पत्नी की अनैतिक गतिविधियों का विरोध करता था इसलिए उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज करवाया गया है। डेका ने कहा, 'मैंने अपनी बेटी के साथ कोई गलत काम नहीं किया है। लेकिन वह आसाम और नगालैंड के होटलों में दूसरे आदमियों के साथ समय बिताया करती थी। जिसका मैं विरोध करता था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed