फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Maharashtra: Pregnant woman sexually assaulted by 8 in front of husband

महाराष्ट्र: पति के सामने गर्भवती महिला के साथ आठ लोगों ने किया सामूहिक रेप

Fri, 03 Aug 2018 09:26 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 03 Aug 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Pregnant woman sexually assaulted by 8 in front of husband

महाराष्ट्र के सांगले जिले में पति को बंधक बनाने के बाद उसकी गर्भवती पत्नी के साथ 8 व्यक्तियों ने सामूहिक बलात्कार किया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सतारा की रहने वाली 20 वर्षीय महिला अपने पति के साथ तासगांव के तुर्चि जा रही थी। वह आठ महीने की गर्भवती है। उसका पति होटल मालिक है और अपने होटल से संबंधित काम के लिए वह वहां गए थे। आरोपियों में से एक ने उस मीटिंग के लिए उन्हें वहां बुलाया था। अब इस मामले पर गुरुवार को महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


तासगांव पुलिस स्टेशन के एक अधिकार ने बताया कि घटना वाले दिन सुबह छह बजे पीड़िता और उसका पति अपने होटल के कामकाज के लिए एक दंपति की तलाश में थे। जिसके बाद आरोपियों में से एक मुकुंद माने ने उन्हें फोन कर कहा कि वह एक ऐसे दंपति को जानता है जो उनके होटल में काम करना चाहते हैं। आरोपी ने उन्हें 20 हजार रुपये साथ में लाने के लिए भी कहा।    
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब होटल मालिक और उनकी गर्भवती पत्नी तुर्चि फाटा पहुंचे तो वहां माने और उसके आदमी मौजूद थे। उन सबने पहले तो पीड़िता के पति को खूब पीटा और फिर उसे कार में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने पीड़िता के सोने के जेवर और पैसे लूटे। उन्होंने कथित रूप से महिला के साथ रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह वहां से भाग गए। साथ ही दोनों पति पतनी को धमकी भी देकर गए कि वह पुलिस को इस बारे में कुछ भी न बताएं। बदमाशों ने उनसे यह भी कहा कि उस इलाके में उनका बहुत प्रभाव है और कोई भी उनकी बात नहीं सुनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


48 घंटे तक एक भी गिरफ्तारी नहीं

घटना के बाद दोनों पति पत्नी बहुत मुश्किल से तासगांव पुलिस स्टेशन तक पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। महिला ने प्राथमिकी में आठ में से चार लोगों का नाम दर्ज करवाया। जिनके नाम हैं मुकुंद माने, सागर, जावेद खान और विनोद। जानकारी के मुताबिक घटना के 48 घंटे बाद तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई।


अब मामले को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने इसमें हस्तक्षेप किया है। आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर ने सांगली के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है और व्यक्तिगत रूप से मामले की जांच करने और विस्तृत रिपोर्ट जमा करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed