फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Maharashtra government: during last five years 26,000 girls and women went missing from mumbai

महाराष्ट्र सरकार: मुंबई में अभी भी हो रही है 2000 लापता महिलाओं की तलाश

Sun, 15 Jul 2018 01:55 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Jul 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra government: during last five years 26,000 girls and women went missing from mumbai

मुंबई में बीते पांच सालों में 26,000 महिलाएं और लड़कियां लापता हुई हैं। इनमें से 24,444 को पुलिस ने ढूंढ लिया है। वहीं 2,264 की तलाश अभी भी की जा रही है। यह आंकड़े महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए हैं। विधानसभा में कांग्रेस विधायक के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सवाल के लिखित जवाब में ये आंकड़े जारी किए हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में इस वक्त विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है।

विज्ञापन


सीएम के अनुसार साल 2013-17 में कुल 26,708 महिलाएं लापता हुई थीं, जिसमें से 5,056 नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। इनमें से 24,444 को बाद में ढूंढ लिया गया था। वहीं 2,264 को अभी भी तलाशा जा रहा है। बता दें विधानसभा में विपक्षी पार्टी के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल और अन्य कांग्रेसी नेता लापता महिलाओं और लड़कियों की संख्या जानना चाहते थे। सीएम ने बताया कि 5,056 लापता नाबालिग लड़कियों में से 4758 को ढूंढा जा चुका है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 26,708 लापता महिलाओं में से 21,652 की उम्र 18 साल से अधिक है। इनमें से 19,686 की तलाश हो चुकी है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि साल 2015 के बाद से नाबालिग लड़कियों के लापता होने के मामले काफी बढ़े हैं। सीएम ने इस बढ़ती संख्या का कारण बताते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मई 2013 में दिए निर्देशों के मुताबिक किसी भी नाबालिग के लापता होने की सारी शिकायतें अपहरण के तौर पर दर्ज की जाएंगी न कि लापता के तौर पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नाबालिग के अपहरण के तीन मामलों में पाया गया था कि उनका अपहरण भीख मंगवाने के लिए किया गया था। वहीं महिलाओं से संबंधित 11 मामलों में उनका अपहरण उनसे अनैतिक काम करवाने के लिए किया गया था। इनमें से 10 मामले अभी भी विचाराधीन हैं। आंकड़ों पर विपक्षी पार्टी के नेता धनंजय मुंडे का कहना है कि फडणवीस ने होम पोर्टफोलियो के साथ न्याय नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वह फुल टाइम के लिए गृह मंत्री चाहते हैं, जो महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को खत्म करे और खराब कानून व्यवस्था पर भी ध्यान दे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed