फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Lubricant Trader Rajiv Mittal and Family Killed in Road Accident at Moga

दिल्ली से लौट रहे परिवार के साथ हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी कार, चार सदस्यों की मौत

Tue, 11 Feb 2020 03:40 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा(पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 11 Feb 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
Lubricant Trader Rajiv Mittal and Family Killed in Road Accident at Moga
हादसे में मृत परिवार - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से लौट रहे परिवार की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा फिरोजपुर लुधियाना हाईवे पर गांव मेहना में मंगलवार को हुआ। हादसे में मरने वाले चारों लोग एक ही परिवार के थे। मरने वालों में पत्नी पति सहित उनके दो बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान मोगा के ल्यूब्रीकेंट कारोबारी राजीव मित्तल (47), उनकी पत्नी मंजू मित्तल (40), बेटे शुभम (15) और बेटी सुनिधि (17) के तौर पर हुई है। हादसा इतना भयंकर था कि करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे फंसी कार से मृतकों के शव निकाले जा सके।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजीव मित्तल नोएडा में आटो एक्सपो देखने के लिए परिवार सहित गए थे, इस दौरान वहां पर उन्हें ल्यूब्रीकेंट कंपनी की ओर से गोवा का टूर ऑफर किया गया। जिसके बाद कंपनी के टूर पर राजीव मित्तल अकेले ही गोवा चले गए। बाद में फिर वह नोएडा परिवार के पास आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी का पेपर था तो रात को ही निकल पड़े

मंगलवार को राजीव मित्तल की बेटी सुनिधि की 12वीं कक्षा की परीक्षा थी। परीक्षा न छूटे, इसलिए राजीव मित्तल परिवार समेत नोएडा से रात को ही मोगा के लिए चल पड़े। शहर से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर मेहना के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उनकी कार टकरा गई। ट्रक एलपीजी गैस सिलेंडर से भरा हुआ था। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। थाना मेहना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह का कहना है कि जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

घनी धुंध और तेज रफ्तार बनी मौत का कारण
हादसे के चश्मदीदों ने बताया कि जब हादसा हुआ तो उस समय घनी धुंध थी। वहीं लुधियाना साइड से आ रही फिएट कार ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार ट्रक के नीचे घुस गई और यही कारण रहा कि कार सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बचाव यह रहा कि एलपीजी सिलेंडर से भरा ट्रक हादसे के कारण ब्लास्ट नहीं हुआ। अगर ऐसा हो जाता तो आसपास भारी नुकसान होने की संभावना थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed