फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   lover murders mother and grand mother of beloved

प्रेमिका को जलाने पहुंचा था प्रेमी, कर दिया मां और दादी का कत्ल     

Fri, 07 Jul 2017 11:45 AM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा Updated Fri, 07 Jul 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
lover murders mother and grand mother of beloved
हत्या
कलवारी (बस्ती)। खम्हरिया गांव में बुधवार की रात नाबालिग प्रेमिका को जिंदा जलाने उसके घर पहुंचे युवक ने लड़की की मां और दादी को चाकुओं से गोद डाला। यूपी-100 टीम की मदद से दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी है। रात को ही मौके पर एसपी, एएसपी, सीओ सहित अन्य अधिकारी अतिरिक्त फोर्स लेकर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन


खम्हरिया के हबीबुल्लाह के घर में दोहरे कत्ल की इस वारदात को अंजाम दिया गया। हबीबुल्लाह ने बताया कि बुधवार रात खाना खाने के बाद उनकी मां मुमताज बेगम व पत्नी हमीदुननिशा और बेटी सोने चली गई। रात में गांव का मेराज पीछे से दीवार फांदकर घर में घुस आया और बेटी को जिंदा जलाने के लिए केरोसिन उड़ेल दिया। इसपर बेटी चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर मुमताज और हमीदुनिशा उसे बचाने पहुंचीं तो मेराज ने दोनों पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया।
विज्ञापन


हबीबुल्लाह का कहना है कि जब वह पहुंचे तो दोनों लहूलुहान पड़ी थीं और मेराज भाग चुका था। सूचना पाकर यूपी-100 टीम पहुंची। उसी गाड़ी से दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की बाबत एसओ अवधेश राज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मेराज उसके दो भाई मुमताज और इम्तियाज, मां और चचेरे भाई अशफाक अहमद उर्फ पिंकू सहित घर के अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed