फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   love, hate and murder: rampur man killed with his wife

मकान मालकिन और उसकी दो बेटियों से बनाए अवैध संबंध, पत्नी समेत हुआ कत्ल

Wed, 11 May 2016 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सैफनी (रामपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सैफनी (रामपुर) Updated Wed, 11 May 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन
love, hate and murder: rampur man killed with his wife
हत्या का खुलासा होने के बाद मौके पर जुटे लोग - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सैफनी (रामपुर)

उत्तर प्रदेश के रामपुर में मकान मालकिन और उसकी दो बेटियों के साथ चल रहे अजीब प्रेम प्रसंग में दो लोगों कत्ल की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस प्रेम प्रसंग ने दो महीने पहले किराएदार सुभाष की जिंदगी में आई मंजू को भी उसके साथ मौत के मुंह में धकेल दिया। मुरादाबाद में इलाज के दौरान मंजू ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


लव और हेट की अजीबोगरीब कहानी में किरायेदार सुभाष यादव ने प्रेम विवाह करने से पहले मकान मालकिन और उसकी दो बेटियों से अवैध संबंध बना लिए थे।

शादी के बाद ईर्ष्या और नफरत की आग में जलती मां-बेटियों ने सुभाष की पत्नी को कैंची से गोदकर मार डाला और सुभाष को जहर दे दिया। पुलिस की गिरफ्त में आई मां-बेटियों ने अपने जुर्म का इकबाल कर लिया है। सर्वाधिक गुस्से में महिला की छोटी लड़की दिख रही थी जो पांच साल से मृतक सुभाष को अपना सबकुछ समझ रही थी।
विज्ञापन


सैफनी के गांव छितौनी महेश सराय में सोमवार को मंजू की गर्दन कटी लाश मिली थी। जहर द पदार्थ के सेवन से गंभीर हालत में सुभाष को इलाज के लिए मुरादाबाद ले जाया गया था। सुभाष चंद रोज पहले अपनी पत्नी मंजू को भी मेंहदी हसन के उसी घर में ले आया था जहां वह लंबे समय से रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलारी थाने में सुभाष यादव पर मंजू को भगा ले जाने का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। मंजू के एक परिजन की ओर से यह रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने शक पर मेंहदी हसन की पत्नी शकीलन से पूछताछ की तो थोड़ी देर में वह टूट गई और हत्या का पूरा सच सामने आ गया।

पुलिस ने शकीलन सहित उसकी बेटी रुकइया, नूरी और पुत्र बबलू को सोमवार को अदालत में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

मकान मालकिन के बाद उसकी छोटी बेटी से बनाए संबंध

love, hate and murder: rampur man killed with his wife
murder in love

शाहबाद थाना प्रभारी रामपाल भाटी के अनुसार, पूछताछ में शकीलन ने बताया कि किरायेदार सुभाष से उसके अवैध संबंध थे। बाद में सुभाष ने उसकी छोटी बेटी नूरी से भी संबंध बना लिये थे। नूरी सुभाष को कुछ ज्यादा ही चाहने लगी थी।

कुछ दिन पहले सुभाष कोर्ट मैरिज कर मंजू को उनके घर ले आया तो यह बात उन सभी को चुभने लगी। नूरी को ज्यादा ही झटका लगा। इस पर शकीलन ने अपनी बेटियों, पुत्र बबलू और अपने भाई उमर के साथ मिलकर दोनों की हत्या की साजिश रची।

गर्दन पर कैंची से किये वार
घर पर अकेले मौजूद मंजू पर जब वार हुआ तो उसने बचने की कोशिश भी की। दरअसल मंजू पर कैंची से वार किया गया था। उसने बचने की कोशिश की जिससे उसके माथे पर कैंची के वार लगे। बाद में मंजू की गर्दन पर भी कैंची के ताबड़तोड़ वार किये गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गर्दन में कैंची के कई वार किया जाना उजागर हुआ है।

सुभाष के चक्कर में नूरी ने लौटाए थे तीन रिश्ते

love, hate and murder: rampur man killed with his wife

सुभाष यादव को दूध में जहर दिया गया था। पिता सोमपाल के अनुसार मंजू की हत्या के बाद सुभाष जब घर पहुंचा तो शकीलन और उसकी बेटियों ने सुभाष को मंजू के बारे में गुमराह किया। उसे थका हुआ बताकर धोखे से दूध में जहर मिलाकर पिला दिया। इससे उसके पुत्र की हालत बिगड़ी। इलाज के दौरान मंगलवार को मुरादाबाद में उसकी मौत हो गई।

परिजनों को मंजूर नहीं थी मंजू
पिता सोमपाल के अनुसार सुभाष ने चोरी छिपे मंजू से शादी की थी। जब परिजनों को बात पता चली तो सभी को यह नागवार गुजरा था। यही वजह थी कि सुभाष को पत्नी मंजू के साथ घर पर रहने की इजाजत नहीं मिली तो वह शकीलन के घर पर ही मंजू के साथ रहने लगा था। 

नूरी ने लौटाए थे तीन बार रिश्ते
नूरी पूरी तरह सुभाष पर फिदा थी। उसके तीन रिश्ते आए थे, लेकिन उसने यह रिश्ते लौटा दिए थे। वह सुभाष को दिलो जान से चाहती थी। पुलिस के अनुसार वह सुभाष से शादी करना चाहती थी लेकिन मंजू को देखकर उसके दिल के टुकड़े टुकड़े हो गए। वह पहले टूटी और फिर बेवफाई का बदला लेने की ठान ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed