10 लाख का इनामी था अबु इस्माइल, करतूतें सुनेंगे तो कहेंगे अच्छा हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रियों पर हमले का मास्टरमाइंड लश्कर का ऑपरेशनल कमांडर अबु इस्माइल 10 लाख का इनामी था। उसकी करतूतें इतनी खतरनाक थीं, आप सुनेंगे तो कहेंगे अच्छा हुआ...
अबु इस्माइल ए डबल प्लस कैटगरी का आतंकी था। पुलिस ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। अबु दुजाना के मारे जाने के बाद उसके पास लश्कर की कमान थी।
पढ़ें- जानिए, कैसे आसानी से मारा गया 10 लाख का इनामी लश्कर कमांडर?
आईजी मुनीर अहमद खान, विक्टर फोर्स के जीओसी बीएस राजू तथा सीआरपीएफ आईजी रविदीप सिंह शाही के अनुसार मुठभेड़ में आतंकियों का मारा जाना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी है। अबु इस्माइल पर हत्या, बैंक लूट तथा हमले के 15 मामले दर्ज हैं।
अमरनाथ हमले का मास्टरमाइंड अबु इस्माइल पर ये मामले थे
- पंथा चौक पर सीआरपीएफ काफिले पर हमला, एक जवान की मौत, छह जवान और दो नागरिक घायल
- पंथा चौक क्षेत्र के जेवन क्रासिंग पर पुलिस वाहन पर हमला, एक अधिकारी शहीद
- नौगाम में सीआरपीएफ की 29 बटालियन की पार्टी पर हमला, एक जवान घायल
- अनंतनाग जिले के बटिंगू में अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमला, आठ यात्रियों की मौत, 17 जख्मी
- लाल चौक पर ग्रेनेड हमला, एक नागरिक की मौत तथा 25 घायल
- पुलवामा के काकपोरा में सेना के कैंप और पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला
- पुलवामा में कांदिजल के पूर्व सरपंच की हत्या
- पुलवामा के काकपोरा के पूर्व सरपंच की हत्या
- पांपोर में सुरक्षा बलों के काफिले पर हमला, तीन जवान शहीद
- अनंतनाग जिले के केपी रोड पर पुलिस पार्टी पर हमला, दो पुलिसकर्मी शहीद
- 21 नवंबर 2016 को बडगाम के चरारेशरीफ में जेके बैंक की शाखा से 14 लाख की लूट
- 15 दिसंबर 2016 को पुलवामा के रतनीपोरा में जेके बैंक की शाखा से 11 लाख की लूट
लोगों की दुआओं से मारा गया
आईजी ने कहा कि जिस दिन अबु इस्माइल ने अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमला कर कई लोगों को मौत की घाट उतार दिया था उस दिन कश्मीर की अवाम ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा था। लोगों ने मन से इन आतंकियों के खात्मे की दुआ मांगी थी। लोगों की दुआओं का ही प्रतिफल है कि वह ढेर कर दिया गया। हमले के बाद से ही सुरक्षाबलों की ओर से लगातार अबु इस्माइल की ट्रैकिंग की जा रही थी।