फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   J&K: Know how easily killed Lashkar commander Abu Ismail in Nowgam encounter

जानिए, कैसे आसानी से मारा गया 10 लाख का इनामी लश्कर कमांडर?

Sat, 16 Sep 2017 09:55 AM IST
amarujala.com, Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com, Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Sat, 16 Sep 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
J&K: Know how easily killed Lashkar commander Abu Ismail in Nowgam encounter
मुठभेड़ में ढेर आतंकी अबु इस्माइल और उसका साथी - फोटो : Amar Ujala
अमरनाथ यात्रियों पर हमले का मास्टरमाइंड लश्कर का ऑपरेशनल कमांडर अबु इस्माइल बड़ी आसानी से सुरक्षाबलों ने मार गिराया। वह 10 लाख का इनामी था।
विज्ञापन


दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में अबु इस्माइल को साथी संग सुरक्षा बलों ने वीरवार को मुठभेड़ में मार गिराया। वह ए डबल प्लस कैटगरी का आतंकी था। पुलिस ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। अबु दुजाना के मारे जाने के बाद उसके पास लश्कर की कमान थी। मारे गए दोनों पाकिस्तानी आतंकियों से दो एके 47 रायफल, यूबीजीएल तथा अन्य हथियार बरामद हुए हैं। 

पढ़ें- आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट पर घाटी के कई इलाकों में चला कासो, भड़की हिंसा
विज्ञापन


मुठभेड़ में आतंकियों के मारे जाने के बाद श्रीनगर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं ठप कर दी गईं। अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमला 10 जुलाई को हुआ था, जिसमें आठ लोग मारे गए थे। साथ ही दर्जनभर से अधिक लोग घायल हुए थे। श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम के आरिबाग में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर वीरवार शाम करीब चार बजे घेरेबंदी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घिरते देख मकान में छिपे आतंकियों ने सेना पर शुरू कर दी थी गोलाबारी

J&K: Know how easily killed Lashkar commander Abu Ismail in Nowgam encounter
डेमो पिक

सूचना थी कि विदेशी आतंकी क्षेत्र में मौजूद हैं। इस पर इलाके में कासो चलाया गया। घेराबंदी कड़ी होते देख मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलाबारी शुरू कर दी। इस पर जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मार गिराए गए। इनकी शिनाख्त अबु इस्माइल और अबु कासिम उर्फ छोटा कासिम के तौर पर हुई है। 

पुलिस के अनुसार इलाके में घेरेबंदी करने पर पहले तो आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन बाद में आतंकियों को घेर लिया गया। कुछ देर तक चली मुठभेड़ में दोनों आतंकियों को मार गिराया गया।

सूत्रों का कहना है कि इन दिनों अबु इस्माइल की श्रीनगर के आसपास के इलाके में मौजूदगी की लगातार सूचना थी। आईजी मुनीर अहमद खान, विक्टर फोर्स के जीओसी बीएस राजू तथा सीआरपीएफ आईजी रविदीप सिंह शाही के अनुसार मुठभेड़ में आतंकियों का मारा जाना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी है। अबु इस्माइल पर हत्या, बैंक लूट तथा हमले के 15 मामले दर्ज हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed