फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   kolkata guy caught taking pics of woman in train girl shares on Facebook

चलती ट्रेन में खींच ली युवतियों की ऐसी फोटो, सह न पाईं, FB पर छाईं

Sun, 06 Aug 2017 09:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com- Presented by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Aug 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
kolkata guy caught taking pics of woman in train girl shares on Facebook
दितासा - फोटो : facebook
कोलकाता में हावड़ा-मालदा इंटरसिटी एक्सप्रेस में युवक ने कुछ लड़कियों की बिना अनुमति के फोटो क्लिक कर लीं। इसको लेकर उस लड़के से पीड़ित लड़कियों की काफी देर तक बहस हुई। इस बहस का वीडियो वायरल हो रहा है। ट्रेन में मौजूद लड़कियों में से एक ने इस घटना को फेसबुक पर साझा किया है। 
विज्ञापन


पोस्ट में लिखा है कि एक दैनिक यात्री पिंटू मोंडल ट्रेन में सफर में वक्त बिताने के लिए लड़कियों की फोटो और वीडियो बनाता है। इस बार जब वह उसकी दोस्त की फोटो को खींच रहा था तो उसे देख लिया। पोस्ट के मुताबिक जैसे ही लड़कियां उतर रही थीं तो आरोपी ने एक लड़की के टैटू की फोटो क्लिक की। 
विज्ञापन


लड़कियों ने उसका फोन छीन लिया, इस दौरान फोन लाॅक हो गया। उसने पासवर्ड नहीं दिया और यह भी कहा कि उसने फोटो नहीं खींची। युवतियों ने इसको लेकर जमकर हंगामा किया। आरोपी युवक से उन लड़कियों की काफी देर तक बहस होती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में मोंडल ने इस बात को स्वीकार कर लिया कि उसने लड़कियों की फोटो क्लिक की हैं। उसने यहां तक कह दिया कि उसे लड़की का टैटू पसंद आया, इसलिए उसकी फोटो खींच लिया। लड़की ने अपनी फेसबुक पोस्ट में सवाल पूछा कि क्या बिना परमिशन के महिलाओं की फोटो लेना अपराध के योग्य नहीं है।

ट्रेन में हुई इस घटना का वीडियो देखें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed