फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   know all about the don abdul latif and his business

गुजरात के डॉन पर है शाहरुख फिल्म 'रईस', जानें कौन था वह?

Mon, 30 May 2016 12:37 PM IST
अलखराम सिंह/अमर उजाला, दिल्ली
अलखराम सिंह/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन
know all about the don abdul latif and his business
शाहरुख खान की फिल्म रईस को लेकर विवाद शुरू हो गया है। जिस डॉन की जिंदगी पर यह फिल्म बनी है उसके बेटे ने शाहरुख खान पर 101 करोड़ रुपए का दावा ठोका है। बेटे का कहना है कि शाहरुख की इस फिल्म में उसके पिता की गलत छवि दिखाई गई है।
विज्ञापन


गैंगेस्टर लतीफ के बेटे मुश्ताक शेख ने कहा है ‌क‌ि शाहरुख की फिल्म में दिखाया गया है कि उनके पिता गैंगेस्टर लतीफ देह व्यापार का धंधा करते थे जो कि सरासर गलत है। इससे उनके परिवार की छवि को खराब हो रही है।
विज्ञापन


अब शाहरुख को 101 करोड़ देने पड़ेंगे या नहीं यह तो अदालत तय करेगी लेकिन अब चर्चा यह शुरू हो गई है कि आखिर गैंगेस्टर अब्दुल लतीफ कौन था‌ जिसकी जिंदगी पर फिल्म बनाई जा रही है और उसकी भूमिका शाहरुख जैसे दिग्गज एक्टर निभा रहे हैं? आगे पढ़े डॉन लतीफ के बर्बर अपराधों से लेकर उसकी दरियादिली तक की पूरी कहानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल जाने की उम्र में ही बेचने लगा था शराब

know all about the don abdul latif and his business

गुजरात के अमदाबाद में पला-बढ़ा अब्दुल लतीफ कच्ची उमर से ही अवैध शराब बेचने लगा था। वह स्कूल की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी नहीं शराब का कारोबार बढ़ाने की तैयारी करता था। उसे शराब के धंधे का चस्का तब लगा जब वह जुएं के फड़ों में शराब की सप्लाई करना शुरू क‌िया।

जुंए के फड़ों में शराब की सप्लाई करते-करते प्रदेश के राजनीतिक लोगों से हुई और फिर इसके बाद लतीफ एक बार अहमदाबाद के नगर निगम चुनावों में भाग लिया तो पांच सीटें जीत गया। इसके बाद फिर उसने अपने राजनीतिक रसूक का इस्तेमाल करते हुए शराब के धंधे को पूरे गुजरात में फैला दिया।

अब्‍दुल लतीफ धंधे में रोड़ा बनने वाले लोगों को अपहरण और हत्या तक कर देता। 80 के दशक में गुजरात में लतीफ के नाम की तूती बोलती थी। धीरे- धीरे लतीफ के खिलाफ हत्या और अपरण के मामले इतने ज्यादा हो गए कि पुलिस को वह 40 से ज्यादा हत्या और अपहरण के मामले में वांटेड अपराधी बन गया। 1993 में हुए मुंबई धमाकों में भी लतीफ की भूमिका संदिग्‍ध मानी गई।

गरीबों का मददगार था गैंगेस्टर लतीफ

know all about the don abdul latif and his business

लतीफ के धंधों की बात करें तो आने वाली फिल्म रईस में दिखाया गया है कि वह बार भी चलाता था। इतना ही नहीं शराब परोसने के लिए वह महिलाओं का इस्तेमाल करता था यहां तक कि देह व्यापार का धंधा भी चलाता था। लेकिन लतीफ के बेटे ने अदालत में अपने वकील के ज‌रिए जानकारी दी है कि लतीफ के खिलाफ पुलिस में कुल 97 मामले दर्ज हुए थे लेकिन इनमें एक भी मामला देह व्यापार का नहीं है।

मुस्ताख शेख के वकील मुस्ताक गुज्जर ने मी‌डिया को बताया कि लतीफ के खिलाफ आतंकवाद निरोधी कानून (टाडा) के तहत भी मामले दर्ज हुए लेकिन उसने कभी भी देह व्यापार का धंधा नहीं किया। लतीफ ने गुजरात के पोपटिवाड इलाके में जब शराब का धंधा शुरू किया था तभी उसने अपराध के दुनिया में कदम रखा था।

उसने सुपारी लेकर लोगों को गोली मारने, हवाला कारोबार, जमीन की व्यापार और हथियारों की तस्करी तक की है। इसके अलावा लतीफ के सकारात्मक पक्ष की बात की जाए तो वह गरीब मुस्लिम युवकों की नौकरी लगवाता था और गरीबों की आर्थिक मदद भी करता था।

नरोदा पाटिया एनकाउंटर में मारा गया लतीफ

know all about the don abdul latif and his business

जानकारी के अनुसार लतीफ पहली बार जेल तब गया जब वह 1995 में दिल्ली में गिरफ्तार हुआ।

मामलों की जांच के लिए 14 दिन की हिरासत के बाद उसे गुजरात की साबरमती जेल में बंद कर दिया। 1997 में लतीफ कथित तौर पर यहां से भागने की कोशिश कर रहा था तो पुलिस ने नरोदा पाटिया इलाके में एक एनकाउंटर में मार गिराया।

कहा जा रहा है कि यह एनकाउंर उस वक्त के गुजरात के मुख्यमंत्री शंकर सिंह वघेला के वक्त हुआ था। लतीफ के बेटों ने 2009 और 2014 के लोकसभा चुनावों में वघेला के खिलाफ चुनाव पर उतरे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed