{"_id":"5995b0054f1c1bed048b4742","slug":"killed-women-by-telling-a-witch-in-ajmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला को डायन बता दरिंदगी की सारी हदें पार, दम तोड़ गई वो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को डायन बता दरिंदगी की सारी हदें पार, दम तोड़ गई वो
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Thu, 17 Aug 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
हत्या के आरोप में गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान से रूह कपां देने वाली खबर सामने आई है। अजमेर जिले में एक महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गई।
केकड़ी कस्बे में महिला को डायन बताकर बेरहमी से पीटा गया। आरोपियों का इतने से मन नहीं भरा तो उसे दहकते हुए कोयलों पर बिठाया गया। हैवानियत के बाद महिला की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल केकडी कस्बे के कांदेडा गांव में एक विधवा महिला को गांव के पंचों ने डायन बताकर प्रताड़ित किया गया। उसके परिवारवालों ने उसे जमकर पीटा। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने उसे मलमूत्र खिलाया। इसके बाद महिला को बांध कर जलती लकड़ी से पीटकर यातनाएं दी गईं। फिर उसे जलते हुए अंगारों पर बिठाया गया। यातनाओं के बाद महिला ने तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया।

मृतक का फोटो
मृतक के परिजनों ने गुपचुप तरीके से महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में जब मृतक के बेटे ने केस दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं। पुलिस मामले को लेकर लीपापोती पर लगी रही। मामला जब मीडिया में आया तो पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आनन फानन में दो महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।