फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   kerala's youths who allegedly joined isis, look for 'real Islam' in sri lanka

IS में शामिल होने वाले युवक श्रीलंका में ढूढ़ रहे 'असली इस्लाम'

Tue, 12 Jul 2016 07:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Jul 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
kerala's youths who allegedly joined isis, look for 'real Islam' in sri lanka

कथिततौर से आईएस में शामिल होने के लिए केरल से गायब हुए कुछ युवकों के बारे में खुफिया विभाग ने पता लगा लिया है। आईएस में शामिल होने के आरोप में जो तीन युवक घर से भागे थे वह अपने घरों में बोलकर गए थे कि वे श्रीलंका जा रहे हैं जहां असली इस्लाम का ज्ञान दिया जाता है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, श्रीलंका आजकल सलाफियों का पसंदीदा अड्डा बन गया है। सलाफी इस्लाम के उस अनुयायी को कहते हैं जो मूल इस्लाम या प्राचीन इस्लाम की ओर लौटना चाहता हो या उससे जुड़ा हो।
विज्ञापन


घर से भागे तीनों युवकों के घर वालों ने खुफिया एजेंसियों को बताया है कि घर छोड़ने से पहले उनके लड़कों ने बताया था कि श्रीलंका में कोई हदीस सेंटर है जहां असली इस्लाम के बारे में पढ़ाया जाता है। तीनों ने कहा कि वे श्रीलंका के हदीस सेंटर ही इस्लाम की पढ़ाई करने जा रहे हैं। लेकिन खुफिया एजेंसियों ने श्रीलंका के कथित हदीस सेंटर के बारे में पड़ताल की तो पता चला कि वहां कोई हदीस सेंटर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलाफी बनने के‌ लिए यमन भाग चुके हैं कई

kerala's youths who allegedly joined isis, look for 'real Islam' in sri lanka

आईएस ज्वाइन करने के आरोप में केरल से भागने वाले तीनों लड़कों की पहचान अब्दुल राहिद अब्दुल्लाह और हफीसुद्दीन केरल के कासरागोड से हैं जबकि एज्जा केरल के पलक्कड़ से है। तीनों आरोपियों ने कुछ महीने पहले श्रीलंका से घर वालों को फोन भी किया था लेकिन अब उनके बारे में घरवालों को जानकारी नहीं है।

जांच एजेंसियो को जब श्रीलंका में कोई हदीस सेंटर नहीं मिला तो इसके बारे में और जानकारी जुटाई गई। एजेंसियों को पता चला कि तीन साल पहले केरल के 12 लोग श्रीलंका होते हुए यमन गए थे। यमन में एक हदीस सेंटर है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यहां उस इस्लाम की शिक्षा दी जाती है जिसको खुद पैगंबर मोहम्मद ने दी थी।

यमन से लौटने के बाद केरल के इन अल्ट्रा हदीसों ने निम्बूर के पास एक स्‍थान पर लोगों को इस्लाम का ज्ञान देने का काम कर रहे हैं। वहीं श्रीलंका के खुफिया विभाग ने केरल से कुछ युवकों को संदिग्‍ध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में पता चला ‌था कि निबूर के पास एक जगह पर असली इस्लाम का ज्ञान देने वाली कक्षाएं लेते ‌थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed