फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Karnataka: class 9 student murdered in school washroom

कर्नाटक: कक्षा 9 में पढ़ने वाले छात्र की हत्या, स्कूल के बाथरूम में मिला शव

Tue, 26 Jun 2018 12:04 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 26 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Karnataka: class 9 student murdered in school washroom

कर्नाटक के कोडागु जिले में एक 14 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई है। बच्चे का शव स्कूल के ही बाथरूम में मिला। मृतक जिले के सैनिक स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था। शनिवार को हुई इस घटना से ठीक एक दिन पहले गुजरात में भी 9वीं कक्षा के एक छात्र की हत्या कर दी गई थी और उसका शव भी स्कूल के बाथरूम में ही मिला था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि स्कूल के अधिकारियों को शनिवार शाम को इस बात की जानकारी मिली कि बाथरूम में छात्र बेहोश पड़ा है। जिसके बाद उसे इलाज के लिए पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर प्रिंसिपल सहित पांच अधिकारियों को हिरासत में ले लिया है।    
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बच्चे के पिता भी उसी स्कूल में स्पोर्ट्स कोच हैं। इस हत्या से कुछ दिनों पहले ही उन्होंने स्कूल के अधिकारियों को शिकायत की थी कि उनके बेटे को स्कूल के कुछ अध्यापकों ने प्रताड़ित किया है। इसके बाद भी स्कूल की वाइस प्रिंसिपल ने उनकी बात को अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल ने अपने बयान में कहा है कि शनिवार को छात्र की अनुशासनहीनता के लिए एक अध्यापक ने उसकी काउंसलिंग की थी। इसके बाद शाम को वह बाथरूम में मिला जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि स्कूल की तरफ से पुलिस को पूरी तरह समर्थन किया जाएगा।

वहीं रविवार रात मृतक छात्र के परिवार और उसके गांव के लोगों ने उस अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जहां उसे स्कूल द्वारा इलाज के लिए लाया गया था। बच्चे के परिवार ने स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल के अधिकारी स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसके शव को सरकारी अस्पताल में ले गए।


गौरलब है कि बीते साल गुरुग्राम के एक स्कूल में भी 7 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई थी। उसका शव स्कूल के बाथरूम से ही बरामद हुआ था। बाद में यह केस सीबीआई के पास गया। जिसके बाद स्कूल के एक सीनियर छात्र को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed