फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Jharkhand Police Constables Gangrape women in Dhanbad

झारखंड पुलिस ने की खाकी शर्मसार, कांस्टेबलों ने ही घर में घुसकर महिला का कर डाला गैंगरेप

Thu, 15 Mar 2018 03:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Thu, 15 Mar 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand Police Constables Gangrape women in Dhanbad
झारखंड पुलिस ने ही खाकी को शर्मसार किया है। धनबाद जिले के टुंडी पांडेडिह में दो कांस्टेबलों ने ही एक महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला। कांस्टेबलों ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब महिला अपने घर पर अकेली थी। दोनों कांस्टेबलों ने महिला के घर जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। महिला की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन


एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपी कांस्टेबलों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और मामले पर तुरंत एक्शन लेते हुए एक कांस्टेबल को रात ही गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरे आरोपी कांस्टेबल को भी दिन में गिरफ्तार किया जा चुका है। पीड़िता की मेडिकल जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद कांस्टेबलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि यूपी में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था। जहां औरैया में एक युवती से गैंगरेप किया गया। यह घटना तब हुई थी जब युवती इटावा में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के घर से औरैया वापस आ रही थी। उसी समय जालौन चौराहे पर जान-पहचान के एक युवक ने उसे घर छोड़ने की बात कही और गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद मौके का फायदा उठाकर वो उसे सुनसान इलाके में ले गया जहां उसने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में भी चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती आरोपी चेतन यादव को पहले से जानती थी। लेकिन कार में उसके साथ और युवक भी मौजूद थे। चेतन ने उन्हीं के साथ मिलकर युवती को गुमराह किया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed