फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   ISIS is killing children to slow down the army campaign

सेना का अभियान धीमा करने को बच्चों को मार रहा आईएस

Fri, 23 Jun 2017 12:49 PM IST
एजेंसी, बगदाद
एजेंसी, बगदाद Updated Fri, 23 Jun 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
ISIS is killing children to slow down the army campaign
आईएसआईएस - फोटो : डेमो फोटो
खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक इस्टेट (आईएस) मोसुल में बच्चों को ढाल बनाकर स्थानीय लोगों को शहर छोड़ने से रोक रहा है। इसके लिए वह बच्चों को मार रहा है, ताकि सेना का अभियान धीमा पड़ जाए। मालूम हो कि इराकी सेना यहां से आईएस का सफाया करने में जुटी है।
विज्ञापन


यूनिसेफ के अनुसार, आईएस आतंकियों ने उनके नियंत्रण इलाके से भागने की कोशिश करने वाले परिवारों के बच्चों की हत्या की। इस मामले में संस्था के पास कई ब्योरा हैं। इराक में यूनिसेफ के प्रतिनिधि पीटर हॉकिन्स ने कहा, ‘लोगों को भागने से रोकने के लिए वे बच्चों का इस्तेमाल युद्ध के हथियार के तौर पर कर रहे हैं जो इस युद्ध के विवेकहीनता और विनाशकारी रूप को दिखाता है।’
विज्ञापन


मोसुल इलाके में करीब एक लाख लोग रहते हैं। इस वजह से आतंकवाद के खिलाफ जंग छेड़ने वाले इराकी बल के अभियान की गति धीमी पड़ गई है। यूनिसेफ ने बताया कि 2014 में इराक के एक तिहाई हिस्से पर आईएस का कब्जा होने के बाद एक हजार से अधिक बच्चों की हत्या की गई और 1,130 बच्चे घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले छह माह में हुई 52 बच्चे मौत के घाट उतार दिए गए और 255 जख्मी हुए। सैन्य शासन या विस्थापन के कारण 10 लाख से अधिक बच्चों को अपनी शिक्षा बीच में ही छोड़नी पड़ी। यूनिसेफ ने कहा कि बच्चों पर हिंसा में शामिल होने का भी दबाव बनाया जाता है। 18 वर्ष से कम आयु के कम से कम 231 बच्चे आईएस या अन्य सैन्य समूहों में भर्ती हुए। हॉकिन्स ने कहा, ‘देश के भविष्य की सुरक्षा एवं आर्थिक दृढ़ता इस बात से तय होती है कि बच्चों के साथ आज क्या हो रहा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed