{"_id":"59d3851f4f1c1bac538b58b2","slug":"iqbal-kaskar-and-his-gang-members-booked-for-extortion-in-a-new-case-of-maharasa-s-thane","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इकबाल कासकर के खिलाफ एक और मुकदमा, बिल्डर से 3 करोड़ की उगाही कराने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इकबाल कासकर के खिलाफ एक और मुकदमा, बिल्डर से 3 करोड़ की उगाही कराने का आरोप
amarujala.com- presented by: शारुख खान
Updated Tue, 03 Oct 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
iqbal kaskar
भारत के मोस्ट वांटेड और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के भाई इकबाल कासकर और उसके गैंग के गुर्गों के खिलाफ उत्तरी मुंबई के एक नामी बिल्डर से तीन करोड़ रुपये की जबरन उगाही करने का ताजा मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह कासकर और उसके गुर्गों के खिलाफ जबरन वसूली का तीसरा केस है। पिछले महीने ही मुंबई पुलिस ने कासकर को उगाही रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पढ़ें:- दाऊद गैंग को पैसे मुहैया कराने वाला मटका कारोबारी गिरफ्तार, 5 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में
विज्ञापन
ठाणे क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया, उत्तरी मुंबई के एक नामी बिल्डर की ओर से कासकर के खिलाफ ताजा शिकायत दर्ज कराई गई है। बिल्डर का कहना है कि गोरई इलाके में 38 एकड़ की जमीन के एक सौदे के एवज में कासकर ने उसे धमकाया और 3 करोड़ रुपये की जबरन वसूली की। यह रकम दो किस्तों में वसूली गई।

Trending Videos
कासकर और उसके गुर्गों के खिलाफ जबरन वसूली का तीसरा केस
इकबाल कासकर
- फोटो : ANI
कासकर और उसके दो सहयोगियों मुमताज शेख और इसरार अली जमील सैयद को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा के नेतृत्व वाली ठाणे पुलिस की एंटी एक्सटोर्शन सेल (एईसी) ने 18 सितंबर को गिरफ्तार किया था। इन सभी पर एक बिल्डर से 30 लाख रुपये और चार फ्लैट वसूलने का आरोप है।
पढ़ें:- दाऊद के नए कोडवर्ड, 'कराची' के लिए दिल्ली और मोदी मतलब...
हाल ही में एईसी ने बोरीवली के एक बिजनेसमैन पंकज गांगर को उगाही रॉकेट से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। गांगर मटका किंग पप्पू सलवा का करीबी है। पुलिस के मुताबिक, वह हर महीने दाऊद के सहयोगी छोटा शकील को 10-15 लाख रुपये भेजता है।