फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   matka businessman arrested in Mumbai, providing money to Dawood gang

दाऊद गैंग को पैसे मुहैया कराने वाला मटका कारोबारी गिरफ्तार, 5 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में

Fri, 29 Sep 2017 06:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 29 Sep 2017 06:20 AM IST
विज्ञापन
matka businessman arrested in Mumbai, providing money to Dawood gang
Pankaj Ganger - फोटो : The Asian Age

ठाणे पुलिस ने रंगदारी के मामले में सट्टा किंग एक मटका कारोबारी को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वह दाऊद गैंग को पैसे मुहैया कराता था।

विज्ञापन


ठाणे पुलिस के एंटी एक्सटार्सन सेल ने आरोपी पंकज गंगर को मुंबई के पश्चिमी उपनगर बोरिवली स्थित उसके घर से धर दबोचा। उसके बाद उसे ठाणे कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 5 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सामने आया जाकिर नाईक का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन, हवाला के जरिये पैसे भेजता था दाऊद
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को शक है कि सट्टा किंग के नाम से मशहूर गंगर, कासकर को रंगदारी वसूली में सहयोग के अलावा जरूरी आर्थिक मदद देता था। इससे पहले ठाणे पुलिस दाऊद के भाई इकबाल कासकर के साथ इसरार सैयद और मुमताज शेख नाम के आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है।

ये भी पढ़ें- इकबाल कासकर का बड़ा खुलासा- एक साल पहले दाऊद की पत्नी आई थी भारत

कासकर ने यह खुलासा किया है कि पाकिस्तान में छिपा छोटा शकील ही मुंबई और भारत में रंगदारी कारोबार का सरगना है। इसलिए इस मामले में भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी छोटा शकील को मुख्य आरोपी बनाया गया है। वहीं, हवाला के जरिए उगाही के पैसे विदेश भेजे जाने के शक के बाद प्रवर्तन निदेशालय भी मामले की जांच में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed