फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   inlaws murder newly married girl

विवाहिता की हत्या के बाद कर दिया अंतिम संस्कार

Fri, 15 Apr 2016 04:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 15 Apr 2016 04:44 AM IST
विज्ञापन
inlaws murder newly married girl

सलावा गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर अंतिम संस्कार कर दिया। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सीओ ब्रिजेश सिंह और इंस्पेक्टर राजेश कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया। वहीं, शमशानघाट पहुंचकर चिता से अस्थियां भी कब्जे में ली है। मुजफ्फरनगर के रसूलपुर निवासी सीमा की शादी तीन वर्ष पूर्व सलावा गांव के दिलीप के साथ हुई थी।
विज्ञापन


बुधवार रात सीमा की ससुराल वालों के साथ कहासुनी हुई। इसकेबाद संदिग्ध परिस्थितियों में सीमा की मौत हो गई। ससुराल वालों ने सीमा के मायके वालों और पुलिस को सूचना दिए बगैर बृहस्पतिवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही मायके वाले सलावा पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी। सीओ ब्रिजेश कुमार और इंस्पेक्टर राजेश कुमार वर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शमशानघाट जाकर चिता से अस्थियों को कब्जे में लिया है।


दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति दिलीप को भी हिरासत में ले लिया। मृतका के भाई टीटू ने दिलीप के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया हैं। सीओ ब्रिजेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं। अस्थियों को जांच के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed