केरल: पादरी ने किया था नाबालिग से रेप, 5 नन समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में पादरी के नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में पांच नन समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने मामले में तथ्यों को छुपाया।
मामले की जांच कर रहे पेरावूर सर्किल इंचार्ज ने कहा कि कुथुपरम्बा के एक निजी अस्पताल के प्रभारी समेत पांच ननों और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं, पोस्को एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस अस्पताल में 16 साल की एक लड़की ने 17 फरवरी को एक बच्चे को जन्म दिया। वायनाड जिले की बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष और एक सदस्य के खिलाफ तथ्य छुपाने के मामले में राज्य के बाल अधिकार संरक्षण आयोग और कन्नूर पुलिस को भी एक रिपोर्ट सौंपी गई है।
पीड़िता की मां ने दी थी रेप की शिकायत
इस रिपोर्ट में बच्चे के जन्म की जानकारी छिपाने की सिफारिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है। पीड़िता की मां ने चाइल्ड लाइन में शिकायत दी थी कि फादर रोबिन उर्फ मैथ्यू ने पिछले साल उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया था। चर्च ने पादरी को उसके पद से हटा दिया साथ ही 28 फरवरी को उसकी गिरफ्तारी हो गई।
मामला उस वक्त प्रकाश में आया जब जिले की रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने कुथुपरम्बा के एक अस्पताल में 7 फरवरी को एक बच्चे को जन्म दिया। पुलिस के मुताबिक ग्यारहवीं की छात्रा जिस स्कूल में पढ़ती है वहां आरोपी मैनेजर है।
अपने खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किए जाने के बाद रॉबिन ने 25 फरवरी को जगह बदल ली। जिसके बाद उसे त्रिसूर जिले के चलक्कुडी से गिरफ्तार कर लिया गया।