फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   in jharakhand school principal burned students hands for punishment

स्कूल प्रिंसिपल की दरिंदगी, सजा में बच्चों के जला दिए हाथ 

Fri, 02 Feb 2018 03:27 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Fri, 02 Feb 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
in jharakhand school principal burned students hands for punishment

झारखंड के चक्रधरपुर में एक स्कूल प्रिंसिपल ने जलती मोमबत्ती के ऊपर हाथ रखवाकर बच्चों की हथेलियां जला दी। इन बच्चों से स्कूल में हुई एक चोरी के सिलसिले में पूछताछ की जा रही थी। घटना के बाद इलाके के अभिभावकों में गुस्सा फैल गया और उन्होंने प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रशासन ने एक कमेटी बनाकर मामले की जांच करवाई और प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस के मुताबिक प्रिंसिपल ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

विज्ञापन


क्या है मामला?
वाकया जीईएल चर्च परिसर में बने बेरुता मेमोरियल स्कूल का है।चौथी क्लास में पढ़ने वाले आनंद बोदरा के 200 रुपये चोरी हो गए थे जिसकी शिकायत उसने प्रिंसिपल से की।प्रिंसिपल ने बच्चों से पूछा, लेकिन किसी ने चोरी की बात कुबूल नहीं की।
विज्ञापन


इसके बाद प्रिंसिपल ने बच्चों से एक-एक करके जलती हुई मोमबत्ती के ऊपर हाथ रखने को कहा।प्रिंसिपल ने बच्चों को बताया कि 'सिर्फ उसी बच्चे की हथेली जलेगी, जिसने चोरी की है। बाकियों को मोमबत्ती से कोई नुकसान नहीं होगा।' बच्चे एक-एक करके मोमबत्ती पर हाथ रखने लगे, जिसमें एक बच्चे की हथेली तो इतनी बुरी तरह जल गई कि उसे अस्पताल ले जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मेरा बच्चा स्कूल जाने को भी तैयार नहीं है'

in jharakhand school principal burned students hands for punishment
jharkhand

रोशन नाम के इस छात्र की मां शर्मिला देवी कहती हैं, "हथेली जलने से रोशन तकलीफ में तो है ही, साथ ही बहुत डर गया है। वो अपने हाथ से खाना नहीं खा पा रहा है साथ ही उसने स्कूल जाने से मना कर दिया है।"

शर्मिला देवी के मुताबिक, "सिर्फ उनके बेटे की ही नहीं, बल्कि लक्ष्मी यादव, नवनेश कुमार, प्रिया मंडल समेत और भी कई बच्चों की हथेलियां जल गई हैं जिससे वे बहुत सहमे हुए हैं।" इस घटना के बाद इलाके के लोगों में बहुत गु्स्सा है।

चक्रधरपुर के एसडीओ प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम ने मामले की जांच की, जिसमें कई छात्रों, अभिभावकों, प्रिंसिपल और शिक्षकों से बात की गई। जांच के बाद एसडीओ ने अपनी रिपोर्ट पश्चिमी सिंहभूम के डीसी अरवा राजकमल को सौंप दी, जिन्होंने बताया कि 'प्रिंसिपल ने जांच कमेटी के सामने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।'

in jharakhand school principal burned students hands for punishment

पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ बाल संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है।उधर, प्रिंसिपल ने ये तो माना कि उनसे गलती हो गई, लेकिन यह भी कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि बच्चों के हाथ ऐसे जल जाएंगे।

प्रिंसिपल ने बीबीसी हिंदी से कहा, "हाल के दिनों में स्कूल में चोरी की कई घटनाएं हो रही थीं जिसके बाद मैंने बच्चों को समझाने के लिए मोमबत्ती पर हाथ रखने को कहा, मुझे उम्मीद थी कि चोरी करने वाला बच्चा हाथ जलने के डर से अपनी गलती मान लेगा, लेकिन किसी बच्चे ने ऐसा नहीं किया। मुझे पता नहीं था कि बच्चों की हथेली इस तरह जल जाएगी।"

इस बीच चर्च के फादर ने भी इस घटना की निंदा की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में चर्च भी अपनी कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed