फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   In 17 months 3,977 women missing from bengaluru

देश का ऐसा शहर जहां से लापता हो गईं चार हजार महिलाएं

Sat, 16 Jul 2016 01:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 16 Jul 2016 01:55 PM IST
विज्ञापन
In 17 months 3,977 women missing from   bengaluru

लैंगिक असमानता से जूझ रहे देश में जहां बेटी-बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान चलाकर महिलाओं की संख्या बढ़ाने की बात की जा रही हैं वहीं एक ऐसा शहर भी है जहां से करीब डेढ़ साल में 3977 महिलाएं लापता हो गईं।

विज्ञापन


महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आए आंकड़ों में हैरान कर देने वाले खुलासे सामने आए हैं। शहर के बहुत से पति और भाई आपको ऐसे  मिल जाएंगे जो महीनों से अपनी पत्नियों और बहनों के लिए भटक रहे हैं। यह सनसनीखेज रिपोर्ट कर्नाटक के शहर बंगलूरू की है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, उमेश मौर्या नाम के शख्स ने कुछ दिन पहले ही सीमा कुशवाहा नाम की युवती से शादी हुई थी। सीमा कुछ महीनों के लिए लखनऊ पीएचडी करने गई और खुशी की बात ‌थी कि वह मई में वापस भी आ गई। लेकिन उमेश की यह खुशी ज्यादा दिन तक के लिए नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ साल में गायब हो गईं 3977 महिलाएं

In 17 months 3,977 women missing from   bengaluru
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic

सीमा के लखनऊ से वापस आने के बाद उमेश ने सपना संजो रखा था वह अपनी पत्नी के साथ खुशनुमा जिंदगी गुजारेगा लेकिन दो दिन बाद ही उसका सपना चकनाचूर हो गया। दो दिन बाद सीमा शहर से गायब हो गई और महीनों तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

उमेश बहुत कम लोगों में से एक ऐसा शख्स है जिसकी खुशी उसे वापस मिल गई। पुलिस के कठिन प्रयास के बाद अभी कुछ दिन पहले ही सीमा को ढूढ़ निकाला। लेकिन एनसीआबी के आंकड़े बताते हैं कि उन महिलाओं की संख्या बहुत ही कम है जिन्हें लापता होने के बाद ढूंढ़ने में सफलता मिली हो।

आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2015 से मई 2016 तक शहर से 3977 महिलाएं गायब हुई हैं। इन महिलाओं में से 2027 महिलाएं ऐसी हैं जिनके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है कि वह जीवित हैं या मार दी गईं।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लिखा है कि पिछले साल की तुलना में इस साल के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। पिछले साल 2753 महिलाएं गायब हुई थी जिनमें 1355 को ढूंढ़ लिया गया था जबकि इस साल 12224 महिलाएं गायब हुई हैं और अभी तक सिर्फ 672 महिलाओं के बारे में जानकारी मिल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed