{"_id":"5c738f8bbdec2273896364fb","slug":"iit-bombay-student-arrested-for-filming-bathing-videos-of-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथरूम में लोगों का वीडियो रिकॉर्ड करने वाला आईआईटी बॉम्बे का छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाथरूम में लोगों का वीडियो रिकॉर्ड करने वाला आईआईटी बॉम्बे का छात्र गिरफ्तार
Mon, 25 Feb 2019 12:17 PM IST
अनिल पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनिल पांडेय
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट आईआईटी बॉम्बे (इंडियन इंसटीट्यूट ऑफ टेकनोलॉजी- बॉम्बे) के 34 वर्षीय छात्र को कथित तौर पर लोगों की नहाते हुए वीडियो बनाने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
थाणे के रहने वाले अविनाश कुमार यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कापूरवाडी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, "एक महिला ने शिकायत की है कि जब वह शुक्रवार की रात नहा रही थी तो उसे बाथरूम की खिड़की पर एक मोबाईल फोन मिला। इसकी जानकारी उसने अपने पति को दी। दंपत्ति ने देखा कि आरोपी उस जगह से भाग रहा है।"
उन्होंने आगे बताया, "आरोपी को बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोगों ने पकड़ लिया। मोबाईल फोन में पुरुष और महिलाओं की नहाते हुए कई क्लिप मिलीं, जिनमें अधिकतर बिल्डिंग में रहने वाले लोगों की हैं।"