{"_id":"58d244f64f1c1bb6681a47f2","slug":"i-have-good-relations-with-prime-minister-and-cm-grant-me-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत के लिए अदालत के सामने पेश की PM-CM के साथ अपनी तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमानत के लिए अदालत के सामने पेश की PM-CM के साथ अपनी तस्वीरें
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Wed, 22 Mar 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
क्या जमानत पाने के लिए प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री से अच्छे संबंध काम आ सकते हैं? अहमदाबाद मिरर में छपी खबर के अनुसार वड़ोदरा से बीजेपी के पूर्व पार्षद हाषित तलाती का कहना है कि राजनीति में गहरी जड़ें और प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री से अच्छा रिश्ता होने के कारण उन्हें अग्रिम जमानत मिल जानी चाहिए।
विज्ञापन
इतना ही नहीं अग्रिम जमानत पाने के लिए तलाती ने अदालत के सामने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ अपनी तस्वीरें पेश कीं। हालांकि अदालत उनके सबूत से संतुष्ट नहीं हुई और उनकी याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
सीआईडी ने तलाती के खिलाफ गायत्रीनगर सोसाइटी में करोड़ों की जमीन में फर्जीवाड़ा करने का आपराधिक मामला दर्ज किया है।