फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   husband who lost his wife in game

एक पति जो जुए में अपनी पत्नी 'हार' गया, जानें क्या हुआ फिर उसके साथ

Fri, 01 Jun 2018 03:41 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Fri, 01 Jun 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
husband who lost his wife in game

ओडिशा के बालेश्वर जिले में एक चौंका देने वाली घटना में एक आदमी कथित तौर पर जुए में अपनी पत्नी हार गया। आरोप है कि इसके बाद उसने अपनी पत्नी को जुआ में जीतने वाले शख्स के हवाले कर दिया और फिर महिला के साथ उसके पति के सामने बलात्कार किया गया। ओडिशा पुलिस ने बीबीसी को बताया कि पीड़िता ने थाने में बलात्कार का मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद पति और जुआ जीतने वाला शख्स, दोनों फरार हो गए हैं। 

विज्ञापन


पहले 'बलात्कार' फिर पता चला कि मेरी बाजी लगाई गई थी

उन्होंने कहा, "पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए बालेश्वर भेजा गया है। साथ ही हमने दोनों अभियुक्तों को पकड़ने के लिए मुहिम शुरू कर दी है।" अभियुक्तों के खिलाफ बलात्कार के अलावा कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बीबीसी से बात करते हुए पीड़िता ने कहा, "पिछली 23 तारीख की रात मेरे पति करीब 11 बजे घर आए और मुझसे साथ चलने को कहा। मैंने उनसे पूछा कि कहां जाना है। 
विज्ञापन


उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।" "मुझे जबरदस्ती गांव के बाहर ले गए, जहां उनके दोस्त पहले से ही मौजूद थे। मैं उन्हें 'भैया' बुलाती हूं। वो मेरे हाथ पकड़कर खींचने लगे। मैंने विरोध किया। लेकिन मेरे पति ने खुद मेरी साड़ी निकालकर मुझे उसके हवाले कर दिया।" पीड़िता ने आगे कहा, "जुआ जीतने वाला शख्स मुझे थोड़ी दूर ले गया और मेरे साथ बलात्कार किया। मुझे बाद में पता चला कि मेरे पति ने जुए में मेरी बाजी लगाई थी और हार गए।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पहले मामला दर्ज करने से मना कर दिया

husband who lost his wife in game

अगले दिन सुबह पीड़िता की बेटी ने अपने नाना को फोन पर पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। वो अपने बेटे को लेकर बेटी के ससुराल पहुंचे। पीड़िता के पिता ने कहा, "हमने जब समधी जी और दामाद से इस घटना के बारे में पूछा तो दोनों ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ मालूम नहीं है। इसके बाद मैंने गांव के मुखिया से बात की।" वो आगे कहते हैं, "उन्होंने गांव के अन्य बुजुर्गों से बातचीत की और उसके बाद हमसे दो दिन का समय मांगा। 

मजबूरन हम बेटी और उसके दोनों बच्चों को लेकर अपने गांव वापस आ गए।" "मई की 27 तारीख को स्थानीय थाने में हमने रिपोर्ट दर्ज करानी चाही, तो पुलिस ने मामला दर्ज करने के बजाय हमें बेटी के पति के साथ सुलह करने की सलाह दी। बुधवार को हम एसपी साहब से मिले तब जाकर मामला दर्ज हुआ है।"

लाचार पिता

husband who lost his wife in game

हालांकि थाना प्रभारी ने पीड़िता के पिता के इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा, "मैं खुद छुट्टी पर था। वापस आने के बाद पता चला कि दोनों पक्ष ने एक समझौता याचिका दायर किया है। लेकिन बाद में जब एसपी साहब ने आदेश दिया हमने तत्काल एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।"

पीड़िता के पिता का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। वो कहते हैं, "आज भी हमें थाने में तीन से चार घंटे बैठाया गया और मेरी बेटी से गलत सवाल पूछे गए, मानो दोषी उसका पति नहीं वो खुद हो।" पीड़िता के पिता यह कहते हुए रो देते हैं और न्याय की उम्मीद जताते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed