{"_id":"593926204f1c1b34539c9ee4","slug":"husband-threw-his-wife-from-roof-then-said-ghost-did-it-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेग्नेंट पत्नी को छत से फेंका, पति बोला- भूत ने दिया धक्का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेग्नेंट पत्नी को छत से फेंका, पति बोला- भूत ने दिया धक्का
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 08 Jun 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक पति को गिरफ्तार किया गया है, जिसने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया। 24 साल की महिला को नीचे फेंकने के बाद सनकी पति ने बचने के लिए अजीबो-गरीब झूठी कहानी बनाई। पति ने छत से फेंकने के बाद पति ने बताया कि पत्नी बबीता को छत से धक्का पुलिस ने दिया है।
विज्ञापन
उसकी बातों का विश्वास न करते हुए बबीता के भाई ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। दरअसल, नोएडा सेक्टर 122 में रहने वाले अमर सिंह का अपनी पत्नी बबीता से झगड़ा चलता आ रहा था। वारदात से पहले आखिरी बार दोनों का झगड़ा 26 मई को हुआ था।
विज्ञापन
वारदात के दिन अमर ने बबीता के ऊपर कथित तौर पर चीखना शुरू कर दिया। बहस इस कदर बढ़ी कि हालात हाथापाई तक पहुंच गए और गुस्से में बौखलाया अमर किसी तरह बबीतो को घर की छत पर ले गया। उसने वहां से बबीता को धक्का दिया और यूपी के बुलंदशहर में रहने वाले बबीता के परिजनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
उसने कहा कि बबीता को भूत ने छत से नीचे फेंक दिया है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने जब पूछताछ की तो उन्होंने अमर की
बातों में शक महसूस किया, लेकिन बाद में सख्ती किए जाने पर उसने सारी सच्चाई बयां कर दी।