फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   husband puts four hidden cameras in wife's bedroom

पत्नी के बेडरूम में खुफिया कैमरे से नजर, हुआ ऐसा की उड़ गए होश

Mon, 19 Dec 2016 12:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा 
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा  Updated Mon, 19 Dec 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
husband puts four hidden cameras in wife's bedroom

उत्तर प्रदेश में एक पति ने अपनी पत्नी पर नजर रखने के लिए उसके बेडरूम में खुफिया कैमरे लगा दिए। लेकिन जब पत्नी को इसका पता चला तो उसके होश उड़ गए। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को घर में चार कैमरे लगे मिले। पुलिस ने डीवीआर कब्जे में ले ली। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


टूंडला की संजना (बदला हुआ नाम) की शादी नवंबर 2013 में एत्माद्दौला क्षेत्र के रहने वाले मनोज (बदला हुआ नाम) के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों ने दहेज के लिए उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। छह महीने पहले विवाद होने पर संजना मायके चली गई। 
विज्ञापन


इसके बाद भरण पोषण के लिए कोर्ट में अर्जी कर दी। छह महीने पहले कोर्ट ने फैसला सुनाया। फैसले में कहा कि पति 2500 रुपये प्रतिमाह अपनी पत्नी को बतौर खर्चे के लिए देगा। इसके साथ ही उसे एक कमरा भी देगा, जिससे वह रह सके। पांच दिसंबर को संजना घर में आकर रहने लगी। दूसरे दिन उसकी नजर कमरे में लगे एक खुफिया कैमरे पर गई। यह देखकर उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति चाहता था बदनाम करना

husband puts four hidden cameras in wife's bedroom

उसने पति से शिकायत की। संजना का कहना है कि पति ने कहा कि यह कैमरे उसे बदनाम करने के लिए लगाए हैं। वह उसकी वीडियो बनाना चाहता है। इस पर संजना अपने मायके चली गई। पिछले दिनों एसएसपी आफिस में पति और ससुरालियों पर कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर थाना एत्माद्दौला पुलिस को जांच के लिए भेजा गया। 

रविवार को पुलिस जांच को पहुंची। घर के दो कमरे, किचिन और आंगन तक में कैमरा लगा मिला। इसकी रिकॉर्डिंग भी की जा रही थी। पूछताछ में मनोज ने मना कर दिया। बाद में कड़ाई दिखाने पर हार्ड डिस्क निकालकर दी। इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घर में कैमरे लगे मिले हैं। कैमरे छिपाकर नहीं लगाए गए थे। फुटेज को चेक किया जाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

मोबाइल एप से भी पत्नी की जासूसी 

husband puts four hidden cameras in wife's bedroom
hidden camera

पिछले दिनों थाना न्यू आगरा क्षेत्र में मोबाइल एप से पत्नी की जासूसी करने का मामला सामने आया था। हालांकि एक कारोबारी ठगी का शिकार हो गया था। कारोबारी ने पांच हजार रुपये में इंटरनेट से मोबाइल पर जासूसी एप डाउनलोड किया था। मगर, वह एप फर्जी निकला था। इसमें बताया गया था कि एप को डाउनलोड करने के बाद दो मोबाइल पर काल डिटेल आ जाएगी। एक दूसरे की स्क्रीन तक देखी जा सकेगी। दूसरा मोबाइल पत्नी को दे सकता है।

पति का कहना है कि पत्नी शादी के बाद से ही झगड़ा करने लगी। कई बार आत्महत्या का भी प्रयास किया। वह अधिवक्ता है और दिल्ली में रहता। अब वह कुछ गलत कदम न उठा ले इसके लिए ही कैमरे लगाए हैं। इसके पीछे उसे बदनाम करने का कोई इरादा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed