{"_id":"5baab5f2867a557ed431806f","slug":"husband-kill-his-wife-killed-his-from-axe-in-khutar-of-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर : पत्नी को सरेराह कुल्हाड़ी से काट डाला, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहजहांपुर : पत्नी को सरेराह कुल्हाड़ी से काट डाला, गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, खुटार (शाहजहांपुर)।
Updated Wed, 26 Sep 2018 03:55 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी युवक ने पत्नी को सरेराह कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के समय पत्नी दो अन्य महिलाओं के साथ शौच के लिए खेत जा रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सास-ससुर को भी षड्यंत्र रचने का आरोपी बनाया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मुकेश कुमार नशे का आदी है। आए दिन 35 वर्षीय पत्नी पिंकी को पीटते रहता था। वह मंगलवार सुबह जंगल जाने की बात कहकर घर से जल्दी खाना खाकर निकला था। इसके बाद पिंकी सुबह नौ बजे मोहल्ले की ही दो महिलाएं व छह वर्षीय बेटे राज के साथ शौच को निकलीं।
पिंकी अभी मोहल्ले से निकल ही पाई थी कि पीछे से मुकेश आ गया। मुकेश बेटे को जबरन जंगल ले जाने का प्रयास करने लगा तो पिंकी ने पुत्र को छीन लिया। इस पर मुकेश ने साइकिल से कुल्हाड़ी निकालकर पत्नी पर हमला बोल दिया। जान निकलने तक मुकेश पत्नी पर वार करता रहा।
विज्ञापन
सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से खेत में घेराबंदी कर आरोपी को कुल्हाड़ी के साथ दबोच लिया। पिंकी के पिता हरिराम सिंह ने मुकेश पर हत्या और उसके माता-पिता को इस घटना में षडयंत्र रचने का आरोपी बनाया है।