फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   husband found wife dead at home after she called him in bareilly

पत्नी ने पति को फोन करके कहा कुछ ऐसा, घर पहुंचने पर मिली मृत

Thu, 02 Mar 2017 01:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 02 Mar 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
husband found wife dead at home after she called him in bareilly
german woman

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक पत्नी ने पति से फोन पर बात करके कुछ ऐसा कहा कि वो उससे काफी देर तक समझाता रहा। जब शख्स घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी की लाश पड़ी हुई देखी। पत्नी ने उसी की लाइसेंसी रिवाल्वर से मौत को गले लगा लिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला कमलबाग निवासी आढ़ती अंबरीष रस्तोगी ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर वह मंडी परिसर स्थित आढ़त पर थे। पत्नी 33 वर्षीय दीपिका रस्तोगी ने उन्हें फोन कर परेशान होने की बात कही तो वह घर के लिए चल दिए। लेकिन जब वो घर पहुंचने पर पत्नी उन्हें मृत मिली। दीपिका ने उनके ही लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन

पुलिस ने मौके से मिले रिवाल्वर को कब्जे में लिया

husband found wife dead at home after she called him in bareilly

नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। पुलिस ने मौके से मिले रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि मृतका के पति के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

मृतका की बहन शाहजहांपुर के रेती निवासी निशा और लखनऊ निवासी शालिनी ने पुलिस को लिखकर दिया है कि उसकी बहन ने आत्महत्या की है। मृतका के पति की इससे पूर्व दो शादी हो चुकी थी और दोनों पत्नियों की बीमारी आदि के कारण मौत हो गई थी। अंबरीश और दीपिका का पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी। दीपिका का मायका शाहजहांपुर में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed