{"_id":"58c50eee4f1c1be618dc4f02","slug":"honor-killing-brother-kills-sister-who-was-talking-with-someone-on-call","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग: मोबाइल पर बात करते बहन को देखा, काटा गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनर किलिंग: मोबाइल पर बात करते बहन को देखा, काटा गला
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 12 Mar 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत में इज्जत की खातिर एक भाई ने अपनी बहन को ही बली चढ़ा दिया। इस भाई ने बहन को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वो किसी से फोन पर बात कर रही थी। सनसनीखेज वारदात में बहन का गला काटने के बाद वो चाकू लेकर सीधे कोतवाली पहुंचा और पुलिस के सामने अपने जुर्म को कबूल कर लिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। शहर के देवी चौक मोहल्ला निवासी महबूब उर्फ पप्पू की कॉस्मेटिक की दुकान है। शनिवार रात उसके परिवार के अधिकतर सदस्य एक समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। घर पर उसकी तीस साल की बेटी सायरा उर्फ बुद्धो अकेली थी।
विज्ञापन
रात करीब पौने नौ बजे सायरा का भाई आसिफ घर पहुंचा। उसने देखा कि सायरा मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रही है। इस पर वह गुस्से से लाल हो गया। इससे पहले सायरा कुछ समझ पाती कि आसिफ ने उसकी गर्दन पर चाकू से प्रहार करने शुरू कर दिए। कुछ ही देर में सायरा की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी चाकू लेकर खुद ही 150 मीटर दूर कोतवाली पहुंच गया।
विज्ञापन
पुलिस को चाकू दिखाते हुए बहन की हत्या करने की बात बताई, तो पुलिस के हाथ पैर फूल गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।