फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   honest thief returns all Stolen goods with teaching lesson

कर्नाटक में सामने आई अनोखी चोरी, सीख देकर चोरों ने लौटाए लाखों के जेवर

Wed, 20 Sep 2017 01:04 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Wed, 20 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
honest thief returns all Stolen goods with teaching lesson
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
कर्नाटका से चोरी की एक विचित्र घटना सामने आई है। चोरों ने एक घर से सोने के जेवरात और नकदी चुराई, लेकिन दो दिन बाद ही लूट का सारा सामान लौटा दिया। पढ़ें आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। 
विज्ञापन


वारदात  मंगलुरू इलाके में हुई। चोरों ने सामान के साथ यह सलाह लिखकर भेजा कि ऐसी कीमती सामान बैंक लॉकर में रखनी चाहिए। शहर के अदुमारोली इलाके के शेखर कुंदर के मकान में 16 सितंबर को दिनदहाड़े तब चोरी हुई, जब शेखर और उनकी पत्नी ऑफिस गए थे।
विज्ञापन


पढ़ें:- कच्छा बनियान गिरोह का आतंक, प्रधानाध्यापक की हत्या कर लाखों की नगदी और जेवर लूटे 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार चोरों ने घर का पिछला दरवाजा तोड़ा और घर में रखे 792 ग्राम सोने के जेवरात और 13 हजार रुपये नगद लेकर रफूचक्कर हो गए।

लेकिन सोमवार को बाइक सवार दो लोग उनके घर के कैंपस में चोरी का सारा सामान फेंक कर चले गए। इसके साथ एक पर्ची भी थी, जिस पर लिखा था चोरी करके उन्होंने गलती की। साथ ही सलाह दी कि इतने अधिक जेवरात घर में नहीं रखने चाहिए, बल्कि इसे बैंक लॉकर में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed