फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   handicapped girl raped by neighbour in uttar pradesh bareilly

दिव्यांग बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पीड़िता की हालत गंभीर

Sun, 22 Apr 2018 01:08 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Apr 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
handicapped girl raped by neighbour in uttar pradesh bareilly
- फोटो : SELF

उत्तर प्रदेश के बरेली में आठ साल की दिव्यांग (मूक) बच्ची से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ी तो आरोपी ने उसके घरवालों से कह दिया कि खेलने के दौरान गिरने से उसके नाजुक अंग पर चोट आई है। घरवाले बच्ची को जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण करने पर बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई। 

विज्ञापन


इसके बाद घटना की परतें खुलती चली गईं। शुक्रवार देर रात सीओ द्वितीय अशोक मीना, किला इंस्पेक्टर कमलेश कांत वर्मा ने बच्ची से इशारों में घटना की जानकारी ली। देर रात पीड़िता के भाई ने किला थाने में पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एडीजी प्रेमप्रकाश ने सीओ द्वितीय को मासूम से दुष्कर्म के मामले में सात दिन के भीतर चार्जशीट लगाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


बाकरगंज इलाके के मेहनत-मजदूरी करने रहने व्यक्ति की बड़ी बेटी की शादी शुक्रवार को होनी थी। बृहस्पतिवार को उसकी आठ वर्षीय छोटी बेटी खेलने के लिए पड़ोसी भूपराम (38) के घर गई थी। कुछ देर बाद पड़ोसी ने उसे खबर दी कि खेलते समय गिर जाने से बच्ची को चोट लग गई है। घरवाले पड़ोसी के घर पहुंचे तो उन्हें बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। उसके नाजुक अंग से खून बह रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवाले बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के दौरान महिला डॉक्टर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की आशंका जाहिर की। शुक्रवार को बड़ी बेटी की शादी कर उसे विदा करने के बाद रात करीब ढाई बजे पीड़िता के भाई ने किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रात में ही घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को जिला अस्पताल में मेडिकल के बाद आरोपी को जेल भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed