{"_id":"56fa6bc54f1c1ba124f0027d","slug":"groom-family-kept-hostage-demanding-bike-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के लिए दूल्हा रूठा तो दुल्हन पक्ष ने बना लिया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक के लिए दूल्हा रूठा तो दुल्हन पक्ष ने बना लिया बंधक
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 30 Mar 2016 09:38 AM IST
सार
- निकाह के दौरान दूल्हे ने कर दी बाइक की मांग
- दुल्हन पक्ष के इनकार करने पर रूठ गया दूल्हा
- बाइक की जिद कर रहे दूल्हे मे निकाह से किया इनकार
- दूल्हे की हरकतें देख दुल्हन पक्ष ने बना लिया बंधक
- पुलिस आई और बिना दूल्हे के ही बारात लौट गई
विज्ञापन
दूल्हे की हरकतें देख दुल्हन पक्ष ने बना लिया बंधक
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बिजनौर में दहेज के लोभी दूल्हे ने निकाह पढ़ने की रस्म से कुछ देर पहले ही बाइक की मांग कर दी। दुल्हन पक्ष ने बाइक देने में असमर्थता जताई तो दूल्हे ने निकाह करने से इनकार कर दिया। दूल्हे के रवैये से भड़के दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके परिजनों सहित आठ लोगों को बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। निकाह का खर्चा लौटाने के बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।
विज्ञापन
एक मोहल्ला निवासी युवती की बारात थाना कोतवाली शहर के गांव मोहल्ला चाहशीरी से आई थी। दुल्हन पक्ष ने बारात का स्वागत किया। निकाह पढ़ने के दौरान दूल्हे और उसके पिता ने दहेज में बाइक की मांग कर दी। दुल्हन पक्ष ने तंगी का हवाला देते हुए बाइक देने से मना किया तो दूल्हा भड़क गया। उसने बिना बाइक के निकाह करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
दुल्हन पक्ष ने समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन दूल्हा टस से मस नहीं हुआ। मोहल्ले में इसका पता चलते ही रोष फैल गया। दुल्हन के परिजनों और मोहल्लेवालों ने दूल्हे, उसके पिता और दो भाइयों सहित आठ बारातियों को बंधक बना लिया और बाकी बारातियों को वापस भेज दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों में हुई वार्ता में दूल्हे के पिता ने दुल्हन पक्ष के निकाह में आए खर्च को लौटाने की बात कही। इस बात पर दोनों पक्ष राजी हो गए। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके परिजनों को छोड़ दिया। एसओ जसवीर सिंह के मुताबिक इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।