{"_id":"598df2fa4f1c1b6e518b4694","slug":"grandson-murdered-grandfather-for-land-in-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के लिए जिगर का टुकटा बना हत्यारा, पढ़िए पूरी कहानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के लिए जिगर का टुकटा बना हत्यारा, पढ़िए पूरी कहानी
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Sat, 12 Aug 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के सिकंद्रबाद में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां दो बीघा जमीन की खातिर पोते ने अपने दादा की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी पोता फरार हो गया।
वहीं हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने ताऊ की तहरीर पर आरोपी भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल संजय पांचाल ने बताया कि नगर के हीरा कालोनी निवासी केसी सिंह (85) पुत्र कृपा ने अपनी संपत्ति का दोनों बेटों जयनिवास और ओमी के बीच बंटवारा कर दिया था। केसी सिंह ने चार बीघा जमीन अपने व पत्नी के जीवन व्यापन के लिए अपने पास रख ली थी।
वह बड़े बेटे जयनिवास के पास रहता था। बताया कि ओमी का बेटा दर्शन कारोबार में नुकसान व गलत आदतों के चलते आर्थिक तंगी के कारण परेशान था। इसके चलते उसने अपने हिस्से का प्लाट बेच दिया था और मकान भी गिरवी रखा हुआ था। कोतवाल ने बताया कि दर्शन दादा केसी से अपने हिस्से की दो बीघा जमीन मांगा करता था।
विज्ञापन
दादा के मृत्यु से पूर्व जमीन देने से इनकार को लेकर उसका अकसर अपने दादा के साथ झगड़ा होता था। जमीन नहीं देने पर उसने अपने दादा को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।
शुक्रवार सुबह जब केसी मोहल्ले में एक दूध की डेयरी पर बैठा हुआ था उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना के समय डेयरी मालिक केसी को बैठाकर किसी काम से कहीं गया हुआ था।
जब वह वापस लौटा तो खून से लथपथ केसी को देखकर उसके होश उड़ गए। डेयरी संचालक की सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी होने पर मोहल्लेवासियों की भीड़ भी जुट गई। कोतवाल ने बताया कि दर्शन के ताऊ जयनिवास की तहरीर पर दर्शन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।