{"_id":"573455c14f1c1b076d91987a","slug":"gorakhpur-dacoit-dharmendra-singh-threaten-a-doctor-to-kill-for-not-paying-20-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार के इनामी बदमाश ने चार डॉक्टरों से मांगे 70 लाख, कहा, 'जिंदा नहीं छोड़ूंगा'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 हजार के इनामी बदमाश ने चार डॉक्टरों से मांगे 70 लाख, कहा, 'जिंदा नहीं छोड़ूंगा'
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Thu, 12 May 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में गोरखपुर में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश धर्मेंद्र सिंह ने बड़हलगंज के रहने वाले डॉक्टर संजय कुमार समेत चार डॉक्टरों से 70 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। रुपये न मिलने पर उसने जान से मारने की धमकी दी है। डॉक्टर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर उनके घर के साथ ही नर्सिंग होम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बड़हलगंज पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
बड़हलगंज में रहने वाले डॉक्टर संजय कुमार कस्बे में रामधनी मेमोरियल हास्पिटल चलाते हैं। 10 मई की सुबह 10:48 बजे उनके पास मोबाइल नंबर 917041**24 से फोन आया। कॉल रिसीव करने पर दूसरी तरफ से बात करने वाले युवक ने अपना नाम धर्मेंद्र सिंह बताया।
विज्ञापन
खुद के आजमगढ़ में होने की जानकारी देते हुए डॉक्टर से उसने 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी। रुपये न मिलने और घटना की शिकायत पुलिस से करने पर शातिर ने जान से मारने की धमकी दे डाली। डॉक्टर संजय ने मामले की जानकारी पुलिस के अधिकारियों को देने के साथ ही बड़हलगंज थाने पहुंच तहरीर दी।
विज्ञापन
डॉ. संजय के अलावा बदमाश धर्मेंद्र ने बड़हलगंज में ही नर्सिंगहोम चलाने वाले डॉ. आब्दी से 20 लाख, सरकारी डॉ. शिवमुनी से 10 लाख और घोषी मऊ के डॉ. एच एन पटेल से भी 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। डॉ. पटेल ने घोसी में मुकदमा दर्ज कराया है।
धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ रंगदारी मांगने और धमकी देने का केस दर्ज करने के साथ ही बड़हलगंज पुलिस ने डॉक्टर के संजय के घर और नर्सिंग होम की सुरक्षा में सिपाहियों की ड्यूटी लगाई है। धमकी मिलने के बाद से डॉक्टर का परिवार सहमा हुआ है।