फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Gold Medalist Boxer's hair chopped

गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर के सोते समय कट गए बाल, जमकर काटा बवाल

Mon, 07 Aug 2017 03:05 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Aug 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
Gold Medalist Boxer's hair chopped
बॉक्सिंग खिलाड़ी गुंजा - फोटो : photo अमर उजाला
कुशीनगर जिले में चोटी कटने की घटनाओं के बीच इसी तरह का एक  ऐसा मामला सामने आया है, जो अपने आप में कुछ हट कर है। बाल कटने का यह मामला राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीत चुकी बॉक्सर से जुड़ा हुआ है। गुंजा नाम की बॉक्सिंग खिलाड़ी के भी शनिवार की रात बाल कट गए।
विज्ञापन


वह रात में अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छत पर सोई थीं। सुबह उठीं तो उनके सिर के बाल बिस्तर पर कटे हुए पड़े थे, जबकि बगल में सो रही परिवार की अन्य महिलाओं के बाल सही सलामत थे। इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ। 
विज्ञापन


जिला मुख्यालय रवींद्र नगर से सटे सरकारी भिस्वा गांव निवासी साधु गोंड की बेटी गुंजा गोंड एसबी इंटरमीडिएट कॉलेज जानकी नगर में 12वीं कक्षा की छात्रा हैं। गुंजा जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर की कई बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। वर्ष 2016 में इलाहाबाद में आयोजित 19वीं सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में वह गोल्ड मेडल जीत भी जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्टेडियम और विद्यालय परिवार ने उनकी इस उपलब्धि पर पुरस्कृत कर हौसला आफजाई भी की थी।  गुंजा ने बताया कि वह शनिवार की रात अपने माता-पिता, दादी सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छत पर सोई थीं। रात में उनके सिर के बाल कब कट गए, पता ही नहीं चला। सुबह में परिवार के लोगों ने बिस्तर पर कटे बाल देखकर शोर मचाया, तब जानकारी हुई।

गुंजा ने बताया कि बाल कटे देखकर फिक्र जरूर है, लेकिन घबराहट बिल्कुल नहीं। उन्होंने बताया कि मेरठ में आयोजित राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में उन्हें नौ अगस्त को भागीदारी करनी है, जिसमें वह पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलेंगी। 


इससे पहले तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवा कला की 15 वर्षीय काजल और अंध्या गांव की 11 वर्षीय अनामिका के बाल कट चुके हैं, जबकि विशुनपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर उचकीपट्टी गांव में बबिता नाम की महिला बाल काटे जाने की आशंका से आधी रात को बेहोश हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed