{"_id":"5bfbad56bdec22418c7a7c75","slug":"girlfriend-saves-her-lovers-life-after-he-jumps-from-high-rise-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"वह तब तक उसके हाथ को थामे रही जब तक उसने अपने प्यार को बचा नहीं लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वह तब तक उसके हाथ को थामे रही जब तक उसने अपने प्यार को बचा नहीं लिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसने अपने प्यार को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। उसने 15 मिनटों तक 14 वें तल से कूदने गए अपने प्रेमी को थामे रखा जब तक उसने उसे बचा नहीं लिया।
विज्ञापन
मामला वसई पूर्व के नएगांव का है जहां आपसी झगड़े से परेशान एक लड़का आत्महत्या की मंशा से अपनी बिल्डिंग के 14वें तल पर पहुंच गया और वहां से कूद भी गया। मामला थोड़ा फिल्मी है जब वह कूद रहा था कि पीछे से भागती हुई गर्लफ्रेंड ने उसका हवा में लहराता हाथ पकड़ लिया और तब तक पकड़े रखा जब तक उसकी मदद को पुलिस और बिल्डिंग के गार्ड नहीं पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस की जानकारी में पता चला है कि दोनों शादीशुदा हैं और दोनों के बच्चे भी हैं। दोनों अपने परिवार से अलग पिछले कुछ महीनों से एक साथ रह रहे हैं।
पिछले दिनों महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के वॉलेट में उसकी पत्नी की फोटो देख ली और उस फोटो के बारे में जानने की कोशिश की। झगड़ा इतना बढ़ गया पुरुष बिल्डिंग के 14 वें तले पर पहुंच गया और वहां से कूदने की कोशिश करने लगा। पुरुष जैसे ही टैरेस की ओर भागा महिला उसके पीछे भागी। पुरुष जैसे ही टैरेस से कूदा महिला ने उसका हाथ पकड़ लिया और तब तक पकड़े रही जब तक उसके पास मदद पहुंच नहीं गई।
विज्ञापन
जब वह कूद रहा था तो महिला मदद के लिए चिल्लाती रही जिससे आस-पास घरों में रहने वाले और बिल्डिंग का गार्ड मदद के लिए पहुंचा और उन्होंने वालिव पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस और गार्ड की मदद से महिला ने अपने प्यार को बचा लिया। बाद में पुलिस दोनों को वालिव पुलिस स्टेशन ले गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि झगड़े के बाद पुरुष आत्महत्या करने के लिए बिल्डिंग की टैरिस की ओर गया, तभी महिला भी उसका पीछा करती हुई भागी औरजब वह बिल्डिंग से कूद रहा था तभी महिला ने उसका हाथ पकड़ लिया और बचाव के लिए चिल्लाने लगी। जब तक सहायता नहीं पहुंची वह उसे पकड़े रही। पुलिस ने दोनों को सलाह भी दी।