फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   girl student assaulted and blackmail, wrote a letter to bjp mp rajkumar saini

दोस्ती कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर देहव्यापार में धकेला

Sun, 15 Oct 2017 03:00 PM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
amarujala.com- presented by: देव कश्यप Updated Sun, 15 Oct 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
 girl student assaulted and blackmail, wrote a letter to bjp mp rajkumar saini
प्रतीकात्मक तस्वीर

कैथल में छात्रा को ब्लैकमेल कर देहव्यापार में धकेले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सांसद राजकुमार सैनी को चिट्‌ठी लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि एक युवक ने पहले उससे करीबी बढ़ाई और फिर उसके साथ गलत काम करके वीडियो बना लिया। इसी वीडियो के दम पर वह उसे ब्लैकमेल करके देहव्यापार में धकेल दिया। इतना ही नहीं, जब पीड़िता पुलिस के पास पहुंची तो आरोपी ने वहां भी पुलिस के सामने उसके साथ मारपीट की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शौक पूरे करने के लिए लड़की ने उठाया ऐसा घिनौना कदम, सुनकर शर्मा जाएंगे आप 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को सांसद सैनी ने अंबाला रोड स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में इस पत्र का जिक्र किया। सांसद ने इस बारे में जिला उपायुक्त सुनीता वर्मा से बात कर उन्हें उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जा रहा है, लेकिन दूसरी तरफ हमारी बेटियां ही सुरक्षित नहीं हैं।

सांसद सैनी ने बताया कि कुछ दिन पहले कैथल की एक युवती का पत्र उन्हें मिला। पत्र में युवती ने गुहार लगाई कि वह कॉलेज में पढ़ती है। इसी दौरान उसकी दोस्ती कैथल के पास के गांव निवासी युवक से हो गई। युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और एक दिन अपने होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

पुलिस पर मिलीभगत का आरोप

 girl student assaulted and blackmail, wrote a letter to bjp mp rajkumar saini

युवती ने पत्र में लिखा है कि युवक ने उसे अंबाला रोड व ढांड रोड पर बने होटलों में बुलाता था और उससे देह व्यापार करवाता था। उसने इस धंधे में आठ-दस और लड़कियों को भी फंसाया हुआ है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है और पिता मजदूरी करते हैं। एक बार उसने हिम्मत करके 100 नंबर पर सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने मदद की जगह होटल मालिक एवं आरोपी को ही इस बारे में सूचित कर दिया।

ये भी पढ़ें- एक इंजीनियर लड़की कैसे बन गई कॉलगर्ल, पुलिस ने खोले और भी कई राज

इस पर आरोपी ने उसे पुलिस के सामने ही पीटा और कहा कि पुलिस के पास हर माह दो लाख रुपए जाता है, इसलिए पुलिस उसका कुछ नहीं कर सकती। सांसद राजकुमार सैनी ने पीड़ित युवती से मीडिया के माध्यम से अपील की है कि वह हिम्मत करके सामने आए और सीधे मुझसे संपर्क करें। मैं उसे न्याय दिलवाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed