फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   girl stripped in UPs aligarh when she opposed molestation

UP: अलीगढ़ में छेड़खानी के विरोध पर किशोरी को किया निर्वस्त्र

Mon, 12 Feb 2018 11:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 12 Feb 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
girl stripped in UPs aligarh when she opposed molestation
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक किशोरी को निर्वस्त्र करने की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। एक गांव में शनिवार रात खेत पर शौच करने गई एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवक ने युवती के कपड़े फाड़कर उसे निर्वस्त्र कर दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पीड़ित किशोरी के परिजनों द्वारा थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि रात में लगभग आठ बजे किशोरी गांव के निकट अंबेडकर पार्क के पास खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसके पीछे वहा पहुंच गया। युवक ने किशोरी को खेत में बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन


जब किशोरी ने उसका विरोध किया तो उसने किशोरी के साथ मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। इससे किशोरी निर्वस्त्र हो गई। इसी बीच किशोरी की चीखपुकार की आवाज सुनकर गांव के कुछ लोग वहा पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी युवक किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी युवक अनिल कुमार पुत्र राजाराम के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed