{"_id":"58e4c0634f1c1b084a5b3f21","slug":"girl-committs-suicide-after-irritating-from-eve-teasing-in-up-s-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से हुई कुछ इस कदर परेशान, घर के आंगन में लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ से हुई कुछ इस कदर परेशान, घर के आंगन में लगाई फांसी
ब्यूरो, अमर उजाला, झांसी
Updated Wed, 05 Apr 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के झांसी में एक 15 साल की लड़की रोजाना छेड़े जाने से कुछ इस कदर परेशान हुई कि उसने खुद को खौफनाक सजा दे डाली। बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिरगुंवा में नौवीं कक्षा की एक छात्रा ने घर के आंगन में नीम के पेड़ से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। किशोरी के परिजनों ने उसके साथ पढ़ने वाले एक लड़के पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया।
उन्होंने बताया कि लड़के की हरकतों से तंग आकर किशोरी ने आत्महत्या की है। सोमवार को उसके माता-पिता खेत पर कटाई करने गए हुए थे, जबकि भाई पंचकुइयां देवी के दर्शन करने आया था। घर में कोई नहीं था। शाम चार से पांच बजे के आस-पास राधिका (बदला हुआ नाम) ने घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ पर रस्सी डालकर फांसी लगा ली। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। वह घर पहुंचे। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी।
सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पंचनामा भरकर काजल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस काजल का शव लेने पर पहुंचे उसके भाई आनंद ने बताया कि राधिका के साथ उसकी ही कक्षा में पढ़ने वाला गांव का एक लड़का छेड़छाड़ करता था। सोमवार को स्कूल से लौटने के बाद उसने इसकी शिकायत अपने भाई से भी की थी। लेकिन, उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि काजल छेड़छाड़ से तंग आकर इतना बड़ा कदम उठा लेगी।